फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   CM talks with manpreet on video call

कैप्टन अमरिंदर ने मनप्रीत को की वीडियो कॉल

Mon, 14 Sep 2020 09:45 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
CM talks with manpreet on video call
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सोमवार शाम को लॉकडाउन के दौरान परिवार के पोषण के लिए गुरुनगरी की सड़कों पर पापड़ वड़ियां, गोलगप्पे बेचने वाले मनप्रीत (13) के साथ वीडियो कॉल पर बात की। कैप्टन ने मनप्रीत सिंह के जज्बे और हिम्मत की सराहना करते हुए कहा कि आप जैसे बच्चे पंजाबियत के अलबरदार हैं जो अपनी मेहनत की कमाई से अपने परिवार की रोटी चला रहे हैं।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने मनप्रीत को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया। साथ ही कहा कि पंजाब सरकार उसकी बहनों की शिक्षा का प्रबंध करेगी ताकि वे पढ़-लिख कर आगे बढ़ सकें। मुख्यमंत्री ने डीसी अमृतसर गुरप्रीत सिंह खैरा को इस परिवार की हरसंभव मदद देने के निर्देश दिए। वहीं सीएम से बात करने के बाद मनप्रीत ने कहा कि आज का दिन उसके जीवन का सबसे बड़ा दिन है। मुख्यमंत्री के साथ बात कर उसे अच्छा लगा। अब वह मन लगा कर पढ़ सकेगा। उसने सीएम का आर्थिक सहायता देने के लिए धन्यवाद भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed