{"_id":"68360efecccb3b52d905e5e0","slug":"clerk-arrested-for-taking-bribe-of-rs-30000-gurdaspur-news-c-69-1-spkl1011-102486-2025-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: 30,000 रुपये रिश्वत लेने के आरोप में क्लर्क काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar News: 30,000 रुपये रिश्वत लेने के आरोप में क्लर्क काबू
Wed, 28 May 2025 12:44 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Updated Wed, 28 May 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरदासपुर। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने सिविल सर्जन कार्यालय गुरदासपुर में जन्म और मृत्यु सर्टिफिकेट रजिस्ट्रेशन शाखा में क्लर्क के तौर पर तैनात हरप्रीत सिंह को 30,000 रुपये रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इस मामले में उक्त अस्पताल में वार्ड अटेंडेंट के तौर पर तैनात रविंदरपाल सिंह को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता ने शिकायत दी थी कि उसने अपने चाचा का डेश सर्टिफिकेट लेने के लिए आवेदन दिया था। वार्ड अटेंडेंट ने इसकी एवज में 40,000 रुपये रिश्वत की मांग की थी। सौदा 30,000 रुपये में तय हुआ। मुलजिम रविंदरपाल सिंह को विजिलेंस ने 30,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू किया था।
रविंदरपाल ने खुलासा किया कि उसने उक्त रिश्वत अपने और क्लर्क हरप्रीत सिंह के लिए ली थी। तकनीकी विश्लेषण ने भी रिश्वत मांगने और लेने के लिए उन दोनों की मिलीभगत को साबित किया। रविंदरपाल के के खुलासे के आधार पर हरप्रीत सिंह को भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की संबंधित धाराओं के अंतर्गत उक्त केस में नामजद किया गया। मंगलवार को विजिलेंस ब्यूरो यूनिट गुरदासपुर ने हरप्रीत को गिरफ्तार कर लिया।