फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Clash between two student groups in GNDU campus, swords were brandished, pistols were pointed, many were injured

Amritsar News: जीएनडीयू कैंपस में दो छात्र ग्रुटों में झड़प, तलवारें लहराईं, पिस्तौल तानी, कई जख्मी

Fri, 23 May 2025 08:53 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 23 May 2025 08:53 PM IST
विज्ञापन
Clash between two student groups in GNDU campus, swords were brandished, pistols were pointed, many were injured
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी में दो छात्र संगठनों सत्थ और यूनाइटेड सिख स्टूडेंट्स फेडरेशन के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। इसमें कई छात्र जख्मी हो गए। घटना विश्वविद्यालय परिसर में देर शाम को हुई। यूनाइटेड सिख स्टूडेंट फेडरेशन के राष्ट्रीय जुगराज सिंह मझैल ने छात्र संगठन सत्थ के नेताओं व अन्य पर मिलीभगत कर उन पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि उनके साथी नवतेज सिंह तथा गुरसिमरन सिंह पर तेजधार हथियारों से हमला कर गंभीर रूप से घायल किया गया है।


उधर, छात्र संगठन सत्थ के नेता जसकरण सिंह ने कहा कि जीएनडीयू में कुछ छात्रों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके फैसले को लेकर उनके संगठन के साथी मौके पर पहुंचे थे। इसी दौरान जुगराज सिंह और नवतेज सिंह कारों में सवार होकर पहुंच गए, जिस दौरान दोनों संगठनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते उन्होंने किरपाणें निकाल लीं और उनके साथियों पर हमला कर दिया। किसी तरह उनके साथियों ने उनसे किरपाणें छीन लीं। इस दौरान उनके एक साथी को चोट भी लग गई। उन्होंने कहा कि गुस्साए जुगराज सिंह ने अपनी लाइसेंसी पिस्तौल निकाल कर तान दी। दोनों समूहों के घायल समर्थकों का सरकारी अस्पतालों में इलाज चल रहा है। डीएसपी शिव दर्शन सिंह ने कहा कि पुलिस चौकी माहल के प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच हो रही है सभी पक्षों के बयान दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed