{"_id":"60f2dd888ebc3e50a90b0621","slug":"city-council-president-received-threats-on-social-media-gurdaspur-news-pkl420372743","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरदासपुर : नगर परिषद प्रधान को मिली सोशल मीडिया पर धमकी, कहा- अकाली सरकार आने पर सिखाएंगे सबक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरदासपुर : नगर परिषद प्रधान को मिली सोशल मीडिया पर धमकी, कहा- अकाली सरकार आने पर सिखाएंगे सबक
विज्ञापन
गुरदासपुर। विभिन्न आपराधिक मामलों में शामिल कुछ लोगों द्वारा सोशल मीडिया पर लाइव होकर नगर काउंसिल गुरदासपुर के प्रधान व हलका विधायक बरिंदरमीत सिंह पाहड़ा के भाई एडवोकेट बलजीत सिंह पाहड़ा के खिलाफ गाली गलौज करते हुए अकाली सरकार आने पर सबक सिखाने की धमकियां दी गई हैं। हैरानी की बात तो यह है उक्त लोगों ने बिना किसी डर के लोगों में दहशत फैलाने के लिए वीडियो को खुद ही वायरल भी कर दिया है। इसके बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। इस संबंधी बलजीत पाहड़ा की ओर से पुलिस को शिकायत कर दी गई है।
गौरतलब है कि कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर लाइव होकर सरेआम नगर काउंसिल के प्रधान और यूथ कांग्रेस के जिला प्रधान एडवोकेट बलजीत सिंह पाहड़ा के खिलाफ अपशब्द बोलते हुए अकाली दल की सरकार आने पर उसे सबक सिखाने की बात की है। इससे पहले भी एडवोकेट पाहड़ा को धमकियां मिल चुकी हैं। इस कारण पुलिस प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। हालांकि एडवोकेट बलजीत सिंह पाहड़ा ने इस मामले में अभी तक शिकायत नहीं दी है, लेकिन पुलिस इस मामले को हल्के में नहीं लेना चाहती।
हलका विधायक बरिंदरमीत सिंह पाहड़ा की गैर मौजूदगी में हलके का सारा काम उनके भाई व नगर काउंसिल प्रधान एडवोकेट बलजीत सिंह पाहड़ा ही देखते हैं। मामले संबंधी जब एडवोकेट बलजीत सिंह पाहड़ा से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि उन्हें भी वीडियो मिली है। जांच के दौरान उन्होंने देखा है कि उक्त लोग आपराधिक छवि वाले लोग हैं, जिन्होंने सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ अपनी कई फोटो भी शेयर की हैं। उक्त लोगों के खिलाफ विभिन्न थानों में मामले दर्ज हैं, इस संबंधी एसएसपी गुरदासपुर को शिकायत कर दी गई है। जब एसएसपी गुरदासपुर डॉक्टर नानक सिंह से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।