फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   child death, batala accident child death, child death in overtaking, batala, amritsar

बटाला में पिता की ओवरटेकिंग ने ली मासूम की जान

Sun, 12 Jun 2016 05:33 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर Updated Sun, 12 Jun 2016 05:33 PM IST
विज्ञापन
child death, batala accident child death, child death in overtaking, batala, amritsar
हादसा - फोटो : dummy picture
श्री हरगोबिंदपुर के लाइटों वाले चौक के पास शनिवार देर शाम ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश में डेढ़ साल के मासूम की जान चली गई।
विज्ञापन


बाइक सवार अपने डेढ़ साल के बेटे, चार साल की बेटी और अपनी पत्नी के साथ बाइक से गांव रूड़ा भुट्टर से हिमाचल जा रहे थे जब यह दुर्घटना हुई। सूचना मिलते ही श्री हरगोबिंदपुर की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। उन्होंने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

शमशेर सिंह ने बताया कि वह अपनी पत्नी राजबीर कौर, बेटी चाहत चार साल और बेटे परमप्रीत सिंह डेढ़ साल के साथ बाइक पर अपने गांव रूड़ा भूट्टर से हिमाचल प्रदेश जा रहे थे । जब वह लाइटों वाले चौक के पास पहुंचे तो वह आगे जा रहे ट्रक को ओवरटेक करने लगे।
विज्ञापन


इसी दौरान उनकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया और उनका डेढ़ साल का बेटा जो मां की गोद में था नीचे गिर गया और ट्रक के पिछले टायरों के नीचे आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक चालक राजेेश पाल वासी नावली जिला हमीरपुर हिमाचल प्रदेश के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed