अमृतसर में सीबीआई का नकली एडीजीपी गिरफ्तार, फर्जी पहचान पत्र और दस्तावेज बरामद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना इस्लामाबाद की पुलिस ने पढ़े-लिखे नौजवानों को सरकारी महकमे में नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी कर रहे नांदेड़ साहिब के गगन पुरा निवासी प्रवीण कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसके कब्जे से सीबीआई व अन्य कई सरकारी महकमों के फर्जी पहचान पत्र, फर्जी दस्तावेज व पुलिस की वर्दी बरामद की है। प्रवीण कुमार खुद को सीबीआई का एडीजीपी (क्राइम) बताता था।
थाना इस्लामाबाद के एसएचओ ने बताया आरोपी बेरोजगार युवाओं को नौकरी लगाने के सब्जबाग दिखाता था। जो युवा अच्छी नौकरियों पर लगे होते, उन्हें सीबीआई व अन्य सुरक्षा एजेंसी में बड़े पदों पर नौकरी दिलाने के नाम ठगता था। आरोपी खुद को सीबीआई का एडीजीपी बताता था। आरोपी नौजवानों को प्रभावित करने के लिए आईपीएस अधिकारी बताते हुए फर्जी पहचान पत्र दिखाता था। जब उसे विश्वास हो जाता की नौजवान उसके झांसे में फंस गया है, तब उससे वसूली कर फरार हो जाता। इसके खिलाफ पंजाब के कई थानों में ठगी के 20 मामले दर्ज हैं।
यह भी पढ़ें- नवजोत सिद्धू को लेकर फिर कयासबाजी शुरू, मनाने के लिए कांग्रेस दे सकती ये बड़ा ओहदा
एसएचओ अनिल कुमार के अनुसार आरोपी प्रवीण कुमार का एक बैंक अकाउंट खंडवाला स्थित एक्सिस बैंक में है। इसी दौरान इसकी पहचान बैंक के डिप्टी मैनेजर दिलप्रीत सिंह से हुई। दिलप्रीत को ठगने के लिए पहले इसने उसके साथ तालमेल बढ़ाया। उसे कहा कि वह बैंक की नौकरी छोड़ सरकारी नौकरी करे।
दिलप्रीत को झांसा दिया कि दिल्ली में आईबी में इंस्पेक्टर की नौकरी लगवा देगा। इसने दिलप्रीत सिंह के साथ नौकरी लगाने के लिए 15 लाख की डील की। पहली किस्त के रूप में एक लाख 60 हजार की राशि वसूल भी ली। दिलप्रीत को इस पर शक हुआ। जब वह दूसरी किस्त के लिए आता तो दिलप्रीत इसे टाल देता। इसी दौरान दिलप्रीत ने मामले की शिकायत पुलिस को कर दी। जब प्रवीण कुमार दूसरी किस्त लेने पहुंचा तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने प्रवीण कुमार को अदालत में पेश कर दो दिन का रिमांड लिया है।