{"_id":"5f4b9c828ebc3e3d09242942","slug":"case-on-hotel-owner-amritsar-cheating-amritsar-news-pkl386241425","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृतसरः एनआरआई से डेढ़ करोड़ की ठगी का आरोप, नवजोत सिद्धू के करीबी होटल कारोबारी पर केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अमृतसरः एनआरआई से डेढ़ करोड़ की ठगी का आरोप, नवजोत सिद्धू के करीबी होटल कारोबारी पर केस
Mon, 31 Aug 2020 11:03 AM IST
पंजाब ब्यूरो
अमर उजाला, अमृतसर
अमर उजाला, अमृतसर
Published by: पंजाब ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2020 11:03 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुद को नवजोत सिद्धू का ओएसडी बताने वाले होटल कारोबारी अमरजीत सिंह पर अपने तीन साथियों के साथ एक अप्रवासी भारतीय से एक करोड़ 60 लाख की ठगी करने का आरोप लगा है।
विज्ञापन
रंजीत एवेन्यू के डी ब्लॉक के रहने वाले एनआरआई हरपिंदर सिंह के बयान पर पुलिस ने शिवाला कॉलोनी के होटल कारोबारी व वकील अमरजीत सिंह, उसके भाई सुखजिंदर सिंह व एक बैंक के सेल्स मैनेजर फतेह सिंह कालोनी निवासी राहुल खन्ना के खिलाफ धोखाधड़ी, फर्जी दस्तावेज तैयार करने और षड्यंत्र रचने के आरोप में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता हरपिंदर सिंह ने बताया कि उनका ज्यादा समय विदेश में ही बीता है। दोनों आरोपी भाई उसके दोस्त हैं। 2015 में जब वह विदेश से लौटा तो दोनों ने उसे बताया कि गुरु नगरी में होटल कारोबार बहुत तेजी से बढ़ रहा है। इस कारोबार में बड़ा मुनाफा कमाया जा सकता है। यदि वह कुछ निवेश कर दे तो करोड़ों कमा सकता है। वह उनके झांसे में आ गया।
विज्ञापन
हरपिंदर के अनुसार, अमरजीत सिंह ने उसे बताया था कि वह पूर्व निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू का ओएसडी है। आरोपियों के कहने पर उसने बस अड्डे के पास होटल डीएस रिजेंसी खरीदा था। इसके बाद कटरा आहलूवाला स्थित होटल डीएस इन लिया। इसके बाद वह दोबारा विदेश चला गया।
इसी दौरान आरोपियों ने कहना शुरू कर दिया कि होटल घाटे में चल रहे हैं। उन्हें शक हुआ। भारत लौट कर उसने हिसाब करने को कहा। पैसों की वसूली के लिए डीएस रिजेंसी होटल को 4 करोड़ 70 लाख में बेच दिया। उसे 55 लाख का चेक दिया गया था, जो बाद में बाउंस हो गया था।
उन्होंने बताया कि उसे हैरानी तब हुई जब वह आहलूवाला कटरा स्थित होटल डीएस इन को बेचने लगा। पता चला कि आरोपियों ने आईडीएफसी बैंक कर्मी राहुल खन्ना के साथ मिलकर होटल डीएस रीजेंसी के कर्ज को होटल डीएस इन पर ट्रांसफर कर दिया था। सारे कागजों पर उसके फर्जी हस्ताक्षर किए गए। इस तरह इन तीनों ने उसके साथ कुल एक करोड़ 60 लाख रुपये की ठगी की है।
हरपिंदर सिंह ने अपने साथ हुई धोखाधड़ी के बारे में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और डीजीपी दिनकर गुप्ता से शिकायत की थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर सब इंस्पेक्टर प्रकाश सिंह को जांच अधिकारी नियुक्त किया। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
सिद्धू परिवार का नजदीकी है आरोपी अमरजीत सिंह
खुद को नवजोत सिद्धू का ओएसडी (ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी) बताने वाले अमरजीत सिंह ने पूर्व मंत्री डॉ. नवजोत कौर सिद्धू के साथ भी नजदीकियां बनाई हुई थी। वह डॉ. नवजोत सिद्धू के साथ खिंचवाई फोटो का इस्तेमाल कर लोगों पर अपना प्रभाव डालता था। एक अदालती प्रक्रिया में फंसे नवजोत सिद्धू को जब सुप्रीम कोर्ट ने बरी किया था तो तब इसने शहर में डॉ. नवजोत कौर के साथ अपने बड़े-बड़े होर्डिंग लगवाए थे।