फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Case of threat to Sri harmandir Sahib one arrested amritsar police

दरबार साहिब को धमकी का मामला: साॅफ्टवेयर इंजीनियर गिरफ्तार, तमिलनाडु से भेजे थे धमकी भरे मेल

Fri, 18 Jul 2025 01:04 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 18 Jul 2025 01:04 PM IST
सार

अमृतसर के श्री हरिमंदिर साहिब को तीन बार आरडीएक्स से उड़ाने की धमकी दी गई थी। एसजीपीसी को धमकी भरे मेल भेजे गए थे। पुलिस मामले की जांच कर रही थी। 

विज्ञापन
Case of threat to Sri harmandir Sahib one arrested amritsar police
जानकारी देते पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद

विस्तार

अमृतसर पुलिस ने श्री हरमंदिर साहिब को उड़ाने की धमकी देने के मामले में शुभम दुबे नाम के एक साॅफ्टवेयर इंजीनियर को गिरफ्तार किया है। आरोपी फरीदाबाद का रहने वाला है और कई बड़ी कंपनियों में काम कर चुका है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Sidhu Moosewala: फिर से सिद्धू मूसेवाला की लाइव परफॉर्मेंस देख सकेंगे फैंस; साइन टू वार 2026... वर्ल्ड टूर का एलान
विज्ञापन


पुलिस ने शुभम दुबे को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी का लैपटॉप, मोबाइल फोन और कुछ अन्य डिवाइस भी अपने कब्जे में लिए हैं। 

अमृतसर के पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि जांच में लीड मिलने पर फरीदाबाद में रेड की गई और सॉफ्टवेयर इंजीनियर शुभम दुबे को गिरफ्तार किया गया। इस आरोपी से अभी पूछताछ की जा रही है। जांच के दौरान पता चला था कि ईमेल तमिलनाडु से भेजे गए हैं। जितने भी ईमेल भेजे गए उनमें ज्यादातर तमिलनाडु सरकार और वहां के मुद्दों को लेकर जिक्र है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी के साथ ही आरोपियों ने इसमें श्री हरिमंदिर साहिब को बम से उड़ाने की धमकी भी लिख दी। ताकि यह लोग सभी तरफ से ध्यान आकर्षित कर सकें। फिलहाल जांच जारी है। 

तीन दिन में तीन बार मिली थी धमकी

सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति ने धमकी भरा ईमेल लिखकर श्री हरिमंदिर साहिब को आरडीएक्स से उड़ाने की धमकी दी थी। इस संबंध में पुलिस को शिकायत दे दी गई थी। वहीं सुरक्षा को लेकर एसजीपीसी के पदाधिकारियों ने टास्क फोर्स की सहायता से अंदरूनी सुरक्षा बढ़ा दी थी। 



इसके बाद मंगलवार को दूसरी धमकी भरी ईमेल एसजीपीसी के पास आई। ईमेल में लिखा गया है कि श्री हरिमंदिर साहिब के आसपास की पाइपों में आरडीएक्स भर दिया गया है। इससे अंदर धमाके किए जाएंगे। इसके बाद पुलिस और चाैकन्नी हो गई। सिविल ड्रेस में पुलिस कर्मचारी परिसर में तैनात कर दिए गए हैं। श्री हरिमंदिर साहिब के आसपास सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है।  

बुधवार को लगातार तीसरे दिन शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को ईमेल भेज कर श्री हरिमंदिर साहिब में धमाके की धमकी दी गई है। ईमेल मिलते ही एसीपीजीसी ने पुलिस को सूचना दी। श्री हरिमंदिर साहिब के पास पंजाब पुलिस, कमांडो और बीएसएफ तैनात थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed