फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Case filed against girl who did yoga in golden temple

Amritsar News: श्री हरिमंदिर साहिब परिसर में योग करने वाली लड़की पर केस दर्ज

Sun, 23 Jun 2024 10:55 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2024 10:55 PM IST
विज्ञापन
Case filed against girl who did yoga in golden temple
लड़की को मिल रही है जान से मारने की धमकी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

अमृतसर। श्री हरिमंदिर साहिब में योगाभ्यास करने वाली लड़की के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर हरसंदीप सिंह ने बताया कि जिस स्थान पर बैठकर योग किया गया था,उसका भी निरीक्षण किया जा रहा है। उस स्थान पर तैनात टास्क फोर्स के सुरक्षाकर्मियों से भी बात की जा रही है कि वह घटना के समय कहां थे।

कोतवाली पुलिस ने गुजरात के जिला वड़ोदरा की रहने वाली अर्चना मकवाना नाम की लड़की को सिख संगत की भावनाएं आहत करने के मामले में आरोपी बनाया है। हालांकि, लड़की ने इंटरनेट मीडिया पर इस पूरी घटना के लिए माफी भी मांगी है। अब लड़की को सोशल मीडिया के जरिये जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं और सुबह से ही उनके पास बेहद खराब भाषा वाले मैसेज भी आ रहे हैं।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि 21 जून को योग दिवस के मौके पर सबसे पहले एक लड़की अर्चना मकबाना ने योग किया था। फिर 22 जून शनिवार को जब उसकी हरिमंदिर साहिब परिक्रमा में योग आसन करते हुए की तस्वीरें इंटरनेट मीडिया पर वायरल होने लगींए तो सिख संगत ने सोशल मीडिया पर विरोध शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed