फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Capt Amarinder Singh summoned to Sri Akal Takht Sahib on September 20

बरगाड़ी बेअदबी मामला: पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह 20 सितंबर को श्री अकाल तख्त साहिब पर तलब

Mon, 30 Aug 2021 11:42 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 30 Aug 2021 11:42 PM IST
सार

वर्ष 2015 में बरगाड़ी बेअदबी मामला हुआ था। छह साल बीत जाने के बाद भी अभी तक कोई दोषी पकड़ा नहीं गया। अब इस मामले में पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को 20 सितंबर को श्री अकाल तख्त साहिब में तलब किया गया है। संगत को न्याय नहीं दे पाने पर उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है। 

विज्ञापन
Capt Amarinder Singh summoned to Sri Akal Takht Sahib on September 20
कैप्टन अमरिंदर सिंह। (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई

विस्तार

सरबत खालसा की ओर से कार्यकारी जत्थेदार ध्यान सिंह मंड ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को बरगाड़ी कांड में स्पष्टीकरण के लिए अगले महीने 20 सितंबर को श्री अकाल तख्त साहिब पर तलब किया है। जत्थेदार मंड ने समर्थकों और पांच सिंह साहिबानों के साथ श्री अकाल तख्त साहिब पर बैठक के बाद दो कैबिनेट मंत्रियों और तीन विधायकों द्वारा दिए गए पत्र के आधार पर यह फैसला सुनाया है।

विज्ञापन


ध्यान सिंह मंड ने कैप्टन अमरिंदर सिंह को बरगाड़ी बेअदबी कांड में संगत को न्याय नहीं देने पर अपना स्पष्टीकरण देने के लिए श्री अकाल तख्त साहिब पर तलब किया गया है। जत्थेदार मंड ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकार के मंत्रियों और विधायकों के पत्र में उठाए मुद्दों और बड़गाड़ी कांड के दोषियों को अभी तक सजा न दिए जाने को लेकर संगत के समक्ष अपना स्पष्टीकरण देना है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि साल 2015 में बरगाडी बेअदबी कांड जांचों में उलझ कर रह गया। इसमें एक के बाद एक कई जांच कराई गई। इतने साल बीतने के बाद भी राज्य सरकार पावन स्वरूपों की बेअदबी करने वालों की पहचान नहीं कर सकी। हालांकि पंजाब पुलिस की एसआईटी ने डेरा सच्चा सौदा सिरसा के छह समर्थकों को आरोपी बनाया है लेकिन अभी तक इस मामले में सरकार संगत को न्याय नहीं दिलाई पाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed