फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   BSF recovered Pakistani drone in joint operation

Amritsar News: बीएसएफ ने संयुक्त ऑपरेशन में पाकिस्तानी ड्रोन किया बरामद

Thu, 26 Oct 2023 07:13 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Updated Thu, 26 Oct 2023 07:13 PM IST
विज्ञापन
BSF recovered Pakistani drone in joint operation
फोटो-संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। बार्डर सिक्योरिटी फोर्स ने वीरवार शाम पंजाब पुलिस के साथ संयुक्त ऑपरेशन के दौरान सीमांत गांव भरोपाल से पाकिस्तानी ड्रोन बरामद किया है। इससे पहले बीएसएफ ने वीरवार को सुबह सीमांत गांव दाओके में सूचना के बाद 360 ग्राम हेरोइन बरामद की। दोनों मामलों में बीएसएफ ने कार्रवाई करते हुए ड्रोन और हेरोइन लोकल पुलिस को सौंप दी है।

बीएसएफ प्रवक्ता मुताबिक वीरवार को शाम बीएसएफ की एक टुकड़ी सीमांत गांव भरोपाल में पुलिस के साथ संयुक्त रूप से गश्त कर रही थी। इस दौरान सूचना मिली कि गांव के बाहरी क्षेत्र में पाकिस्तानी ड्रोन पड़ा है। इसके तुरंत बाद जवानों ने पुलिस के साथ सर्च अभियान शुरू किया। शाम करीब तीन बजे जवानों ने गांव के बाहरी क्षेत्र में स्थित धान के खेत में चीन में निर्मित क्वाडकॉप्टर (मॉडल डीजेआई मेविक-3 क्लासिक) ड्रोन बरामद किया।
विज्ञापन

बोतल में 360 ग्राम हेरोइन भी बरामद

बीएसएफ के प्रवक्ता ने बताया कि इससे पहले वीरवार सुबह बल की टुकड़ी ने सीमांत गांव दाओके से एक बोतल में 360 ग्राम हेरोइन बरामद की। गांव में गश्त कर रहे जवानों को गांव के बाहरी क्षेत्र के एक खेत में हेरोइन होने की सूचना मिली। जिसके बाद सर्च अभियान शुरू किया और सुबह करीब 7:40 बजे धान के खेत से बोतल बरामद की। जांच के बाद उसमें हेरोइन होने की बात सामने आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed