{"_id":"8ded52d9eebc66f64baafa743e11c18f","slug":"bsf-dg-pakistan-rangers-sweets","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसएफ के डीजी ने पाकिस्तानी रेंजरों को दी मिठाई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसएफ के डीजी ने पाकिस्तानी रेंजरों को दी मिठाई
अमर उजाला, फिरोजपुर
Updated Tue, 14 Jan 2014 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के डायरेक्टर जनरल (डीजी) सुभाष जोशी ने पंजाब से सटी भारत-पाकिस्तान की सरहद की सुरक्षा व्यवस्था के प्रबंधों का जायजा लेने के लिए मंगलवार को दौरा किया।
इसके बाद शाम को भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय हुसैनीवाला बार्डर पर दोनों देशों के जवानों के बीच होने वाली रिट्रीट सेरेमनी भी देखी। इस मौके पर जोशी ने पाकिस्तानी रेंजरों को मिठाई की टोकरी भेंट की और पाकिस्तानी रेंजरों ने डीजी को सलामी दी।
डीजी जोशी ने बीएसएफ अधिकारियों व जवानों को कहा कि सरहद पर दुश्मनों की हरकतों को सहन नहीं किया जाएगा। सरहद की उस तरफ होने वाली गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जाए। सरहद पर नशीले पदार्थ और हथियारों की तस्करी करने वाले तस्करों को बख्शा न जाए।
विज्ञापन
सरहद पर चौकसी के पुख्ता इंतजाम किए जाएं। दिसंबर में बीएसएफ जवानों द्वारा सरहद पर तस्करी कर रहे पाकिस्तानी तस्कर को मार गिराने और नशीले पदार्थ की डील को नाकाम करने वाली टीम को एक लाख रुपये का इनाम दिया गया। डीजी ने हुसैनीवाला बार्डर और बीएसएफ चौकियों का दौरा किया।
इस दौरान उन्होंने बीएसएफ जवानों को आ रही समस्याएं सुनीं और उन्हें जल्द ही हल करने का आश्वासन दिया। डीजी जोशी पंजाब से सटी 553 किलोमीटर लंबी सरहद पर चौकसी के इंतजाम देखने के लिए 14 और 15 जनवरी को दौरे पर हैं। डीजी ने बीएसएफ जवानों को आदेश दिए कि सरहद का उल्लंघन करने वाले को बख्शा न जाए। इस मौके पर आईजी अजय कुमार तोमर, फिरोजपुर सेक्टर के डीआईजी रवि जोसफ के अलावा अन्य बीएसएफ के अधिकारी मौजूद थे।