फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   BJP a caravan, some join today, some will join tomorrow: Tarun Chugh

भाजपा एक कारवां, कोई आज जुड़ा, तो कोई कल जुड़ेगा : तरुण चुघ 

Tue, 20 Sep 2022 11:00 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Tue, 20 Sep 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
BJP a caravan, some join today, some will join tomorrow: Tarun Chugh
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने कहा कि भाजपा एक कारवां है। कोई इसमें आज जुड़ रहा है, तो कोई इसमें कल जुड़ेगा। चुघ ने यह बात मंगलवार को जलियांवाला बाग में सफाई अभियान चलाने के दौरान कैप्टन की पत्नी परनीत कौर (कांग्रेस से सांसद) के भाजपा में शामिल न होने बाबत पूछे गए सवाल के जवाब में कही। उन्होंने कहा कि आप के राष्ट्रीय कन्वीनर अरविंद केजरीवाल आपरेशन लोटस का शोर मचा रहे हैं, जो उनके राजनीतिक स्टंट से ज्यादा कुछ नहीं।
उन्होंने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह का राजनीतिक दल के तौर पर विरोध करते रहे हैं, तो उनके कानून व्यवस्था कंट्रोल और स्पष्ट राष्ट्रवादी सोच की सराहना भी करते रहे हैं। कैप्टन अमरिंदर सिंह के भाजपा में शामिल होने से पार्टी की स्थिति पंजाब में मजबूत होगी। उन्होंने बताया कि केंद्र की भाजपा सरकार 17 से 25 सितंबर तक पखवाड़ा मना रही है। 17 सितंबर नरेंद्र मोदी का जन्मदिन, 25 सितंबर को पंडित दीन दयाल उप्पाध्याय का जन्म दिवस और 2 अक्तूबर को महात्मा गांधी तथा लाल बहादुर शास्त्री जी का जन्मदिन है, जो पूरे देश के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, इसलिए यह पखवाड़ा मनाया जा रहा है।
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी लोटस आपरेशन का शोर मचा रही है। आरोप लगा रहे हैं कि उन्हें (आप मंत्रियों और विधायकों) को भाजपा में शामिल किए जाने के लिए फोन काल आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर ऐसी बात है तो अरविंद केजरीवाल को इसके सबूत देने चाहिएं, कि कौन, किसे फोन करके इस तरह के भ्रम फैला रहा है। चुघ ने कहा कि भगवंत मान बताए कि किसने पैसे दिए और किसको पैसे दिए। उन्होंने कहा कि आपरेशन लोटस आप नेताओं के दिमाग की उपज है, जिसका पंजाब की राजनीति के साथ कोई लेना-देना नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि खनन को लेकर अदालतों में आप की बेइज्जती हुई। पंजाब की सरकार को एसवाईएल, माफिया और खनन के मुद्दे पर अदालत ने लताड़ा है। खनन, ट्रांसपोर्ट, शराब माफिया खत्म करेंगे, लेकिन छह माह के कार्यकाल के दौरान कोई एक भी माफिया खत्म नहीं हुआ। चुघ ने कहा कि अगर कोई माफिया खत्म हुआ है, तो सरकार के खजाने में पैसा बढ़ना चाहिए, जो कहीं दिखाई नहीं दे रहा।
- फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed