फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   bernala, crop, harigarh, damage

हरीगढ़ गांव की एक हजार एकड़ फसल तबाह

Sun, 05 Jul 2015 09:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरनाला
ब्यूरो/अमर उजाला, बरनाला Updated Sun, 05 Jul 2015 09:51 PM IST
विज्ञापन
bernala, crop, harigarh, damage
बरनाला के गांव हरीगढ़ से गुजरती नहर के पानी ने किसानों की एक हजार एकड़ फसल तबाह कर डाली है। इसके चलते किसानों में हाहाकार मच गया है। क्षेत्रीय सांसद भगवंत मान ने इस समस्या के प्रति राज्य सरकार को जगाने के लिए आगामी नौ जुलाई को बरनाला-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग जाम करने की घोषणा की है।
विज्ञापन


जिले के गांव हरीगढ़ से गुजरती नहर में  धूरी, किला, कांझला आदि शहरों तथा कस्बों का बरसाती पानी इसमें गिरता है। चूंकि यहां पर नहर का स्तर नीचे हैं इसलिए वह ओवर फ्लो आ जाती है। पिछले हफ्ते बारिश हुई थी और उसका पानी नहर में आने के कारण हरीगढ़ में ओवर फ्लो हो गई और इस पानी ने किसानों की एक हजार एकड फसल तबाह कर दी।
विज्ञापन


पीड़ित किसानों का कहना है कि वह हर बार सबंधित विभाग व राज्य सरकार का इस समस्या की तरफ ध्यान दिलाते हैं लेकिन कोई समाधान नही निकाला जाता।

इस समस्या को लेकर पीड़ित किसान पीडित किसान जगतार सिंह,कर्मजीत सिंह, हरदीप सिंह, गुरजीत सिंह, खुलजीत सिंह, नाहर सिंह,सतनाम सिंह, रेशम सिंह, बावा सिंह ,गुरजंट सिंह, हरदीप सिंह व काला सिंह आदि क्षेत्र के आप सांसद भगवंत मान से मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसद भगवंत मान, आप के जिलाध्यक्ष प्रेम कुमार, जोनी बंसल एवं गगनदीप ढिल्लों ने पीड़ित किसानों का दर्द सुनने के बाद ऐलान किया कि संबंधित विभाग व राज्य सरकार को कुंभकर्णी नींद से जगाने के लिए और इस समस्या के पक्के समाधान के लिए 9 जुलाई को दोपहर 12 बजे बरनाला-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग जाम किया जाएगा।

जबकि सबंधित विभाग के अधिकारियों ने कहा कि इस बार में ड्रेन की सफाई करवाई गई है। समस्या के पक्के समाधान के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed