फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Bangladesh High Commissioner and Haryana Vidhan Sabha Committee visited Attari border

बांग्लादेश के हाई कमिश्नर और हरियाणा विधानसभा कमेटी ने किया अटारी बार्डर का दौरा

Sat, 31 Jul 2021 11:37 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
Bangladesh High Commissioner and Haryana Vidhan Sabha Committee visited Attari border
बांग्लादेश के दिल्ली में हाई कमिश्नर और हरियाणा विधानसभा की 40 सदस्यीय कमेटी ने शनिवार को ज्वाइंट चेक पोस्ट (जेसीपी) अटारी का दौरा किया। बार्डर सिक्योरिटी फोर्स के कमांडेंट डा. अंजुम और कस्टम विभाग के सहायक कमिश्नर चंदन कुमार ने इनका अटारी पहुंचने पर स्वागत किया।
विज्ञापन

बांग्लादेश के हाई कमिश्नर मो. इमरान अपनी पत्नी और सहयोगी स्टाफ के साथ अटारी पहुंचे थे। उन्होंने अटारी सीमा पर बीएसएफ और कस्टम के अधिकारियों के साथ बातचीत की। इससे पहले उन्होंने अटारी जीरो लाइन और बार्डर का दौरा भी किया। इसी तरह हरियाणा विधानसभा की 40 सदस्यीय कमेटी का अटारी पहुंचने पर बीएसएफ के कमांडेंट औरे कस्टम के सहायक कमिश्नर ने स्वागत किया और उन्हें बार्डर दिखाया। इसके बाद बांग्लादेश के हाई कमिश्नर और हरियाणा विधानसभा कमेटी के सदस्यों ने बीएसएफ और पाक रेंजर्स के बीच रोजाना होने वाली परेड और राष्ट्रीय ध्वज उतारने की रस्म भी देखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed