फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Ban on distributing Betasha in sachkhand harmandir sahib

सचखंड के मुख्य भवन में बताशे का प्रसाद बांटने पर रोक

Wed, 31 Mar 2021 06:37 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Wed, 31 Mar 2021 06:37 PM IST
विज्ञापन
Ban on distributing Betasha in sachkhand harmandir sahib
अमृतसर। सचखंड श्री हरमंदिर साहिब के मुख्य भवन में सुशोभित श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी को रूमाला साहिब चढ़ाने व अरदास करने के बाद वहां उपस्थित ग्रंथी सिंहों द्वारा संगत को दिए जाने वाले बताशे के प्रसाद का वितरण बंद कर दिया गया है। वर्ष 2004 में बीबी जागीर ने एसजीपीसी के अध्यक्ष पद की सेवा संभालने पर बताशे के प्रसाद पर पाबंदी लगा दी थी। संगत के विरोध के बाद एसजीपीसी के तत्कालीन अध्यक्ष अवतार सिंह मक्कड़ ने दोबारा बताशे के प्रसाद की सेवा शुरू कर दी थी।
विज्ञापन

बीबी जागीर कौर का कहना है कि गुरु घरों में कड़ाह प्रसाद की देग चढ़ाने की मर्यादा है। कड़ाह प्रसाद ही संगत को वितरित किया जाना चाहिए। गौरतलब है कि एसजीपीसी के तत्कालीन अध्यक्ष अवतार सिंह मक्कड़ ने सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेकने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पिन्नी प्रसाद शुरू किया था। देश-विदेश की संगत डाक के माध्यम से पिन्नी प्रसाद मंगवाती है।
विज्ञापन

जिन कमरों में बनते थे बताशे, वहां लगा ताला
सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में सदियों से बांटने वाले बताशे का प्रसाद श्री अकाल तख्त साहिब परिसर स्थित बरामदे के दो कमरों में तैयार होता था। एसजीपीसी का एक कर्मचारी इन बताशों को तैयार करता था। इस कर्मचारी के बुजुर्ग भी बताशे बनाने की सेवा करते थे। प्रतिदिन एक क्विंटल चीनी के बताशे एक दिन में तैयार किए जाते थे। यह बताशे संगत को बांटे जाते थे। गुरु पर्वों व एतिहासिक दिन के अवसर पर दो क्विंटल चीनी से बताशे तैयार किए जाते थे। सचखंड के मुख्य भवन में सेवा करने वाले कर्मचारी इसी कमरे से एक सुनहरी बाल्टी में बताशे लेकर मुख्य भवन तक पहुंचते थे। बीबी जागीर के आदेश के बाद इन कमरों पर ताला लगा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed