{"_id":"6a8c4ae07c106b97c5049022","slug":"8-sports-stadiums-and-2-health-centres-inaugurated-amritsar-news-c-59-1-asr1004-119308-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: 8 खेल स्टेडियम और 2 स्वास्थ्य केंद्रों का उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar News: 8 खेल स्टेडियम और 2 स्वास्थ्य केंद्रों का उद्घाटन
Mon, 24 Aug 2026 07:15 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Updated Mon, 24 Aug 2026 07:15 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। विधानसभा हलका अजनाला में आठ नए खेल स्टेडियमों का उद्घाटन किया गया है। इसके साथ ही दो स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्रों की नींव भी रखी गई। विधायक धालीवाल ने इन परियोजनाओं का शुभारंभ किया।
प्रत्येक स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण पर लगभग 55 लाख रुपये की लागत आएगी। इनका निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा। विधायक धालीवाल ने बताया कि अजनाला हलके के लिए कुल 36 खेल स्टेडियम मंजूर किए गए थे। इनमें से करीब 30 स्टेडियम पूरे हो चुके हैं। बाकी स्टेडियमों का काम भी चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार युवाओं को खेलों से जोड़ने और गांव स्तर पर बेहतर बुनियादी ढांचा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। गांवों में लंबे समय से खेल मैदानों की मांग थी, जिसे अब पूरा किया जा रहा है।
उद्घाटन किए गए आठ खेल स्टेडियमों पर कुल मिलाकर करोड़ों रुपये खर्च किए गए हैं। गांव सेंसर कलां में 38.41 लाख रुपये की लागत आई। झंडेर में 35.12 लाख रुपये और खतराए कलां में 25.58 लाख रुपये खर्च हुए। कामलपुरा में 34.87 लाख रुपये, चमियारी में 43.43 लाख रुपये और धारीवाल कलेर में 40.14 लाख रुपये लगे। गुज्जरपुरा में 33.83 लाख रुपये और तलवंडी नाहर में 41.44 लाख रुपये की लागत से स्टेडियम तैयार हुए हैं।