फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   attack, attack on police team, wine smuggler attack on police, tarn taran, amritsar

तरनतारन में शराब तस्करों ने किया पुलिस पार्टी पर हमला

Mon, 13 Jun 2016 08:33 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर Updated Mon, 13 Jun 2016 08:33 PM IST
विज्ञापन
attack, attack on police team, wine smuggler attack on police, tarn taran, amritsar
हमला - फोटो : dummy picture
अवैध शराब का कारोबार करने वाले लोगों को गिरफ्तार करने निकली एक्साइज विभाग की पुलिस पार्टी पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। हमले में एएसआई सुखविंदर सिंह घायल हो गए। पुलिस पार्टी ने दोनों आरोपियों को काबू कर लिया। उनके कब्जे से बीस बोतल अवैध शराब बरामद हुई। 
विज्ञापन


एक्साइज पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि खडूर साहिब के गांव संघर कोट निवासी दलबीर सिंह, खलचियां के गांव रमाणाचक्क निवासी बलविंदर सिंह अवैध शराब का बड़े स्तर पर कारोबार करते हैं। यह लोग तड़कसार गांव कोट धर्मचंद कलां से शराब की खेप लेकर वापस लौट रहे है। 
विज्ञापन


एएसआई सुखविंदर सिंह के नेतृत्व में एक्साइज पुलिस ने गांव नूरदी के सुए की पटड़ी पर सुबह पौने पांच बजे नाकाबंदी कर रखी थी। इस दौरान मोटरसाइकिल पर सवार उक्त दोनों तस्कर दिखाई दिए। पुलिस पार्टी ने जब टार्च से उनको रुकने का इशारा किया तो बाइक के पीछे बैठे दलबीर सिंह ने कृपाण से पुलिस पार्टी पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने एएसआई सुखविंदर सिंह के सिर पर सीधा वार किया तो उन्होंने हाथ से बचने का प्रयास किया जिससे वह घायल हो गए। मौके पर पुलिस पार्टी ने आरोपियों का मुकाबला करते हुए दोनों को काबू कर लिया। वह गांव कोट धर्मचंद कलां से पचास बोतल शराब लेकर जा रहे थे।


आरोपियों ने अपना बैग फेंक दिया था जिससे 31 बोतल शराब खेतों में बह गई। बीस बोतल शराब पुलिस के हाथ लगी। मौके पर डीएसपी सब डिवीजन श्री गोइंदवाल साहिब जगदेव सिंह राय, थाना सदर प्रभारी यादविंदर सिंह एवं ड्यूटी अधिकारी सब इंस्पेक्टर गुलजार सिंह पहुंचे। दोनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed