फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Amritsar: Shiv Sainiks going to burn effigy of Amritpal Singh stopped by police

Amritsar: अमृतपाल का पुतला जलाने जा रहे शिव सैनिकों को पुलिस ने रोका, कार्रवाई का आश्वासन देकर मनाया

Thu, 02 Mar 2023 02:26 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 02 Mar 2023 02:26 PM IST
सार

शिवसेना बाल ठाकरे के नेता संजीव भास्कर ने कहा कि सरकार की ओर से अमृतपाल के खिलाफ कोई भी सख्त एक्शन नहीं लिया जा रहा है, जबकि अमृतपाल की गतिविधियां लगातार पंजाब के शांत माहौल को बिगाड़ने की हैं।

विज्ञापन
Amritsar: Shiv Sainiks going to burn effigy of Amritpal Singh stopped by police
प्रदर्शनकारियों से बात करते पुलिसकर्मी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

अमृतसर में गुरुवार को शिवसेना बाल ठाकरे की ओर से वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह का पुतला फूंकने की कोशिश की गई। शिवसेना बाल ठाकरे के कार्यकर्ताओं ने अमृतपाल द्वारा राज्य भर में दहशत पैदा कर दो समुदायों के बीच मनमुटाव बढ़ाने वाली गतिविधियों के खिलाफ नारेबाजी की। 

विज्ञापन


इस दौरान सिख जत्थेबंदियों के कुछ कार्यकर्ता भी शिवसैनिकों को रोकने के लिए पहुंच गए, जिससे माहौल तनावपूर्ण बन गया। पुलिस ने हस्तक्षेप करके शिवसैनिकों को अमृतपाल का पुतला फूंकने नहीं दिया। 
विज्ञापन


पुलिस ने शिवसैनिकों को आश्वासन दिया कि एक सप्ताह के भीतर अमृतपाल के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद शिव सैनिकों ने अमृतपाल का पुतला फूंकने के एक्शन को स्थगित किया। शिवसेना बाल ठाकरे के नेता संजीव भास्कर ने कहा कि सरकार की ओर से अमृतपाल के खिलाफ कोई भी सख्त एक्शन नहीं लिया जा रहा है, जबकि अमृतपाल की गतिविधियां लगातार पंजाब के शांत माहौल को बिगाड़ने की हैं। पुलिस की खामोशी कई तरह के सवाल पैदा करती है। इसी के विरोध में शिवसेना ने अमृतपाल का पुतला फूंकने का फैसला किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जैसे ही शिवसैनिक स्थानीय संत सिंह सुखा सिंह चौक में अमृतपाल का पुतला फूंकने के लिए पहुंचे तो वहां मौजूद पुलिस अधिकारियों ने शिवसैनिकों को आश्वासन दिया कि सरकार 7 दिनों के भीतर अमृतपाल के खिलाफ कार्रवाई करेगी। इसलिए वह आज का एक्शन स्थगित कर दें।। इस पर शिवसैनिकों ने अमृतपाल का पुतला फूंकने का कार्यक्रम एक सप्ताह के लिए स्थगित कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed