{"_id":"69c099535e01838ac3047cb0","slug":"amritsar-joy-on-the-faces-of-children-with-cleft-lips-arriving-by-smile-train-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar: स्माइल ट्रेन से आ रही कटे होंठ वाले बच्चों के चेहरों पर खुशी, पहल के 21 साल पूरे होने पर मनाया जश्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar: स्माइल ट्रेन से आ रही कटे होंठ वाले बच्चों के चेहरों पर खुशी, पहल के 21 साल पूरे होने पर मनाया जश्न
Mon, 23 Mar 2026 07:07 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अमृतसर
अमर उजाला नेटवर्क, अमृतसर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 23 Mar 2026 07:07 AM IST
सार
अमनदीप अस्पताल ने वैश्विक क्लेफ्ट चैरिटी स्माइल ट्रेन के साथ मिलकर 2004 से अब तक 8,500 बच्चों के कटे होंठ की मुफ्त सर्जरी कर उनके चेहरे पर नई मुस्कान लाने में अपना योगदान दिया है।
विज्ञापन
इस अवसर पर एसोसिएशन ऑफ हेल्थकेयर प्रोवाइडर्स (इंडिया) के महानिदेशक डॉ. गिरधर ज्ञानी मुख्य अतिथि रहे।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बचपन में होंठ या तालू कटे होने का इलाज महंगा होने के कारण कई माता-पिता अपने बच्चों का इलाज नहीं करवा पाते। बच्चा बड़ा होकर समाज में मजाक का पात्र न बने, इसलिए अपनी पहचान छिपाने लगता है। लेकिन अमनदीप अस्पताल ने वैश्विक क्लेफ्ट चैरिटी स्माइल ट्रेन के साथ मिलकर 2004 से अब तक 8,500 बच्चों के कटे होंठ की मुफ्त सर्जरी कर उनके चेहरे पर नई मुस्कान लाने में अपना योगदान दिया है।
विज्ञापन
अमनदीप नर्सिंग कॉलेज जेठूवाल में रविवार को अमनदीप अस्पताल ने उजाला सिग्नस और स्माइल ट्रेन के सहयोग से 21 साल पूरे होने का जश्न मनाया। इस आयोजन में पंजाब के विभिन्न जिलों समेत जम्मू-कश्मीर से करीब 40 ऐसे मरीजों को बुलाया गया, जिनका सफल ऑपरेशन हुआ था। बच्चों ने पंजाबी सभ्याचार को दर्शाता गिद्दा पेश किया। इस अवसर पर एसोसिएशन ऑफ हेल्थकेयर प्रोवाइडर्स (इंडिया) के महानिदेशक डॉ. गिरधर ज्ञानी मुख्य अतिथि रहे।
विज्ञापन
स्माइल ट्रेन की दक्षिण एशिया की क्षेत्रीय निदेशक रेणु मेहता और कार्यक्रम प्रबंधक रितु शर्मा भी मौजूद रहीं। अस्पताल के निर्देशक डॉ. रवि महाजन ने इस मौके पर कहा, स्माइल ट्रेन के साथ साझेदारी ने हजारों रोगियों को व्यापक कटे होंठ की देखभाल उपलब्ध कराने में सक्षम बनाया है। अमनदीप अस्पताल की निर्देशक डॉ. अमनदीप कौर और ऑर्थोपेडिक्स विभाग के अध्यक्ष डॉ. अवतार सिंह ने बताया कि स्माइल ट्रेन परियोजना एक वैश्विक क्लेफ्ट चैरिटी है, जो भारत में रोगियों को क्लेफ्ट लिप और पैलेट रिपेयर सर्जरी के साथ ऑर्थोडॉन्टिक उपचार, स्पीच थेरेपी और पोषण सेवाएं उपलब्ध कराती है।
विज्ञापन
कैसे होता है लिप क्लेफ्ट
डॉ. रवि महाजन के अनुसार, लिप क्लेफ्ट (कटा होंठ) और पैलेट (कटा तालू) गर्भावस्था के पांचवें-छठे सप्ताह में बच्चे के ऊपरी होंठ के दोनों हिस्सों के सही से जुड़ न पाने के कारण होता है। इसकी सर्जरी आमतौर पर 3-6 माह की उम्र में की जाती है। अमनदीप अस्पताल दूरदराज के क्षेत्रों से आने वाले मरीजों के आने-जाने का खर्च और मुफ्त भोजन का प्रबंध भी करता है।
फ्री इलाज से हुए पूरी तरह ठीक
छेहर्टा निवासी शमशेर सिंह ने बताया कि उनके बेटे करणवीर का जन्म 2011 में लिप क्लेफ्ट के साथ हुआ था। अमनदीप अस्पताल में स्माइल ट्रेन के तहत उसका फ्री इलाज हुआ और आज वह पूरी तरह ठीक है। इसी तरह जम्मू-कश्मीर से सोनाक्षी नैयर, जालंधर से वैश्नवी, संस्कृति और पलकप्रीत समेत कई परिवार अपने बच्चों के साथ अस्पताल प्रबंधकों का धन्यवाद करने पहुंचे।