{"_id":"6ae81ab22cb2d37704016cd8","slug":"drug-and-arms-smuggling-in-amritsar-drones-pistols-heroin-seized-smugglers-arrested-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृतसर में नशा-हथियार तस्करी के खिलाफ कार्रवाई: ड्रोन, पांच पिस्टल और हेरोइन बरामद, छह तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर में नशा-हथियार तस्करी के खिलाफ कार्रवाई: ड्रोन, पांच पिस्टल और हेरोइन बरामद, छह तस्कर गिरफ्तार
Mon, 02 Nov 2026 10:40 AM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Published by: Nivedita
Updated Mon, 02 Nov 2026 10:40 AM IST
सार
थाना अजनाला पुलिस ने गांव लखूवाल के पास एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चार ग्राम हेरोइन बरामद की। आरोपी का नाम सोनू है और गुज्जरपुरा गांव का रहने वाला है। वहीं, थाना राजासांसी में दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने चार ग्राम और 200 ग्राम हेरोइन बरामद की।
विज्ञापन
बरामद हेरोइन
- फोटो : संवाद
विस्तार
अमृतसर में नशा तस्करी और अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने अलग-अलग इलाकों में कार्रवाई करते हुए एक किलो से ज्यादा हेरोइन, पांच पिस्टल और एक ड्रोन बरामद किया है।
इस दौरान छह तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने थाना घरिंडा, अजनाला, राजासांसी और लोपोके में सात अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं।
पुलिस के अनुसार, थाना घरिंडा के एएसआई जसकरण सिंह की टीम ने खासा बस अड्डे के पास नाकाबंदी के दौरान मोटरसाइकिल सवार दो युवकों अमृतपाल सिंह उर्फ अमृत और हरप्रताप सिंह को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 73 ग्राम हेरोइन और विदेशी पिस्टल जिगाना-2 मैगजीन बरामद किए गए।
वहीं थाना घरिंडा पुलिस ने गांव रोड़ावाला कलां के बाहर रेलवे फाटक के नजदीक खेतों से 550 ग्राम हेरोइन, 30 बोर का पिस्टल और टूटा हुआ डीजेआई ड्रोन बैटरी सहित बरामद किया। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई।
विज्ञापन
थाना अजनाला पुलिस ने गांव लखूवाल के पास एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चार ग्राम हेरोइन बरामद की। आरोपी का नाम सोनू है और गुज्जरपुरा गांव का रहने वाला है। वहीं, थाना राजासांसी में दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने चार ग्राम और 200 ग्राम हेरोइन बरामद की। एक मामले में जगजीत सिंह उर्फ जग्गी को गिरफ्तार किया गया, जबकि दूसरे मामले में जगदेव सिंह उर्फ जग्गा और आकाशदीप सिंह उर्फ चिब्बी को काबू किया गया। इनके कब्जे से 700 रुपये की ड्रग मनी और दो पिस्टल, एक मैगजीन सहित बरामद किए गए।
इसके अलावा थाना लोपोके में बीएसएफ की बीओपी रानियां के अधिकारियों की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। बीएसएफ ने एक पिस्टल और मैगजीन पुलिस के हवाले की। सभी पिस्तौल ड्रोन के जरिए सीमा पार से आए थे। फिलहाल पुलिस ने सभी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और बनती कार्रवाई की जा रही है।