{"_id":"957b939391d05ed3e5f006ca3aaf6981","slug":"amritsar-accident-tractor-b-com-student-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीकॉम छात्रा को ट्रैक्टर ट्राली ने बेरहमी से कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीकॉम छात्रा को ट्रैक्टर ट्राली ने बेरहमी से कुचला, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
Updated Tue, 17 Nov 2015 10:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छेहरटा के पास ओसीएम मिल की निवासी एक छात्रा को ईट से लदी ट्रैक्टर ट्राली के चालक ने कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई।
छात्रा जीएनडीयू के वेरका कैंपस में बीकॉम भाग-1 में पढ़ती थी। पुलिस चौकी मजीठा बाईपास के पुलिस ने ट्राली चालक के खिलाफ मामला दर्जकर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
केस के जांच अधिकारी एसआई प्रेम सिंह ने जानकारी दी कि मृतक छात्रा अंजली जीएनडीयू वेरका कैंपस के बीकॉम भाग-1 की छात्रा थी।
मंगलवार सुबह वह घर में रोल नंबर स्लिप भूलकर स्कूल आ गई थी। घर से रोल नंबर स्लिप देने के लिए अंजली ने दोस्त गुरप्रीत सिंह, विशाल निवासी शहीद ऊधम सिंह नगर सहयोग मांगा।
तीनों मोटरसाइकिल सवार होकर अंजली के घर जा रहे थे। मजीठा रोड--वेरका बाईपास के पास से उनके आगे जा रही एक कार के चालक ने ब्रेक मार दी।
कार के पीछे जा रही ट्रैक्टर ट्राली के चालक ने भी ब्रेक लगा दिया। इससे उनकी मोटरसाइकिल ट्राली से टकरा गई। इस पर गुरप्रीत, विशाल दाहिनी तरफ और अंजली बायीं तरफ गिर गई।
विज्ञापन
इसी बीच पीछे से आ रही तेज रफ्तार ईंटों से भरी ट्रैक्टर ट्राली ने अंजली को कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। चालक ट्रैक्टर ट्राली छोड़कर फरार हो गया।
चौकी मजीठा रोड के इंचार्ज एसआई प्रेम सिंह ने बताया ट्रैक्टर ट्राली कब्जे में लेकर अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी गई है।