फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Allegations on chief sewadar of Gurudwara Nanaksar Kaleran

गुरु मर्यादाओं की अवमानना... सेवादार ने न नौंवे गुरु जी की बाणी के श्लोक पढ़े और न हुक्मनामा लिया

Mon, 31 Aug 2020 11:00 AM IST
पंजाब ब्‍यूरो अमर उजाला, अमृतसर
अमर उजाला, अमृतसर Published by: पंजाब ब्‍यूरो Updated Mon, 31 Aug 2020 11:00 AM IST
विज्ञापन
Allegations on chief sewadar of Gurudwara Nanaksar Kaleran
प्रतीकात्मक तस्वीर
लुधियाना के कस्बा जगराओं के नजदीक स्थित गुरुद्वारा नानकसर कलेरां के मुख्य सेवादार बाबा लखा सिंह नानकसर के खिलाफ श्री अकाल तख्त साहिब में एक शिकायत पहुंची है।
विज्ञापन


गुरुद्वारा नानकसर कलेरां की संगत व कुछ प्रचारकों ने जत्थेदार श्री अकाल तख्त साहिब ज्ञानी हरप्रीत सिंह को दी शिकायत में बाबा लखा सिंह नानकसर पर गुरु मर्यादा व परंपराओं के उल्लंघन के आरोप लगाए हैं। गुरुद्वारा नानकसर कलेरां में संत महापुरुष बाबा नंद सिंह जी की बरसी समारोह के आयोजित श्री अखंड पाठ साहिब की एक शृंखला (लड़ी) का शुभारंभ करवाया गया था।
विज्ञापन


श्री अखंड पाठ साहिब भोग 24 अगस्त को डालने थे। भोग के अवसर पर वहां भारी संख्या में संगत मौजूद थी। श्री अकाल तख्त साहिब के सचिवालय में पहुंची शिकायत के अनुसार गुरुद्वारा साहिब के मुख्य सेवादार ज्ञानी लखा सिंह ने श्री अखंड साहिब के पाठ किसी अन्य स्थान पर किए व अखंड साहिब पाठ के भोग कहीं और डाल दिए गए। नौवें महल्ले (श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी की बाणी) के श्लोक किसी और स्थान पर पढ़े गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाबा लखा सिंह ने श्री अखंड साहिब पाठ की संपूर्णता के बाद हुक्मनामा नहीं लिया। अरदास भी बाबा लखा सिंह ने खुद की। जत्थेदार अकाल तख्त साहिब को भेजी शिकायत में कहा गया है कि बाबा लखा सिंह ने गुरु मर्यादाओं की घोर बेअदबी की है। संगत में इसका भारी रोष है। श्री अकाल तख्त साहिब इस मामले में आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करे, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटना न घटित हो। इस मामले की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। शिकायत करने वालों के नाम गुरजीत व घाला सिंह है।


जानकारी के अनुसार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने मामले की जांच के लिए एक कमेटी का गठन कर दिया है। जांच कमेटी में गुरुद्वारा गुरसर काउंके के मैनेजर गुरजीत सिंह व प्रचारक सरवन सिंह शामिल किए गए हैं। इन्होंने जांच शुरू कर दी है। गुरुद्वारा नानकसर कलेरां श्री अकाल तख्त द्वारा प्रमाणित गुरु मर्यादाओं व परंपराओं के आधार पर सिख धर्म का प्रचार व प्रसार करता आया है। यह पहला अवसर है कि गुरुद्वारा साहिब के मुखिया के विरुद्ध श्री अकाल तख्त साहिब में शिकायत पहुंची है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed