{"_id":"6123e0278ebc3e79f02a1bc9","slug":"akali-dal-is-looking-for-its-lost-political-land-danny-amritsar-news-pkl424368858","type":"story","status":"publish","title_hn":"अकाली दल ढूंढ़ रहा अपनी खो चुकी सियासी जमीन : डैनी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अकाली दल ढूंढ़ रहा अपनी खो चुकी सियासी जमीन : डैनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी प्रधान सुखविंदर सिंह डैनी ने कहा कि अकाली दल अब खाली बन गया है। पंजाब में खो चुकी अपनी राजनीतिक जमीन की तलाश में उसी पार्टी के नेताओं को चोर रास्ते अपनी पार्टी का हिस्सा बनाकर सियासी जमीन तलाशने की कोशिशें कर रहा है जिससे किसानी के मुद्दे पर अपना गठजोड़ तोड़ दिया था। डैनी ने यह बात सोमवार को अमृतसर जिला के विधायकों के साथ 2022 चुनावों को लेकर आयोजित पलेठी बैठक के दौरान कही।
कांग्रेस प्रदेश कार्यकारी प्रधान अनिल जोशी को अकाली दल में शामिल किए जाने के सवाल पर कहा कि वैसे तो अकाली दल किसानों के साथ खड़ा होने का दम भरती है। लेकिन जिस पार्टी ने केंद्र पर किसानी पर हमला करते हुए तीन काले कृषि कानून लागू किए, उसी पार्टी के नेताओं से चोर रास्तों से गठजोड़ जारी रखना चाहता है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 के विधानसभा चुनावों की तरह इस बार भी 2022 में माझा फिर से जीत का इतिहास रचकर पंजाब में कांग्रेस सरकार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
अकाली दल की ओर से सरकार बनने पर दलित भाईचारे से उप मुख्यमंत्री बनाए जाने पर कटाक्ष करते हुए डैनी ने कहा कि जब अकाली दल की दस सालों तक सरकार रही तब प्रकाश सिंह बादल का दलित भाईचारे के प्रति प्यार कहां था।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग अब अकाली दल, भाजपा और आप की चालों से भली-भांती वाकिफ हो गए हैं। अकाली दल ने नार्थ हलका की सीट पहले बसपा के लिए रखी और अब अनिल जोशी के आने पर रातो-रात यह सीट जोशी को दे दी।
जिला कांग्रेस देहाती के प्रधान भगवंतपाल सिंह ने विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर पार्टी की यह पहली बैठक है, जिसमें पार्टी प्रदेश कार्यकारी प्रधान ने विधायकों, हलका इंचार्जों व अन्य के साथ बैठकर चुनावों संबंधी चर्चा की। उन्होंने बताया कि प्रत्येक विधानसभा हलके में दो ब्लाक हैं और पार्टी 28 या 29 अगस्त से हरेक हलके में कार्यकर्ताओं के साथ बैठकों का दौर शुरू करेगा। सोमवार की बैठक में इसे लेकर ही रणनीति तैयार की गई।
इस अवसर पर पीपीसीसी के प्रदेश प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू के नजदीकी और दक्षिण हलका से विधायक इंदरबीर सिंह बुलारिया ने अनिल जोशी बारे कहा कि वैसे तो वे बहुत सयानें हैं, लेकिन पार्टी के चुनाव में गलती कर गए। इस अवसर पर विधायक हरप्रताप सिंह अजनाला, सुनील दत्ती, तरसेम सिंह डीसी के अलावा जगविंदर पाल सिंह जग्गा, जिला परिषद के चेयरमैन दिलराज सिंह सरकारिया, विकास सोनी, हरजिंदर सिंह साघना, दलजीत सिंह, गुरवंकल सिंह, रविंदर पाल सिंह गिल, सुखचैन सिंह भंगवां और गुरमीत सिंह भीलोवाल भी उपस्थित थे।