{"_id":"625fafb8a157ee054b27dce9","slug":"actor-ram-charan-visits-bsf-camp-in-amritsar-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृतसर में राम चरण: नंगे पांव बीएसएफ कैंपस पहुंचे, अपने शेफ से खाना बनवा जवानों को खिलाया, सेल्फी भी ली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर में राम चरण: नंगे पांव बीएसएफ कैंपस पहुंचे, अपने शेफ से खाना बनवा जवानों को खिलाया, सेल्फी भी ली
Wed, 20 Apr 2022 12:33 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 20 Apr 2022 12:33 PM IST
सार
अभिनेता रामचरण ने जवानों के साथ सेल्फी भी ली। आरआरआर की बड़ी सफलता के बाद आजकल वह शंकर के निर्देशन में बनने वाली फिल्म आरसी-15 की अमृतसर में शूटिंग कर रहे हैं।
विज्ञापन
बीएसएफ जवानों के बीच अभिनेता राम चरण।
- फोटो : @Ram charan instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दक्षिण भारतीय अभिनेता रामचरण सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों से मिलने बीएसएफ कैंपस पहुंचे। बीएसएफ जवानों को साउथ इंडियन खाना खिलाने के मकसद से उन्होंने हैदराबाद से अपने शेफ को बुलवाया और खाना बनवाया। आरआरआर फिल्म के अभिनेता रामचरण ने मंगलवार को बीएसएफ सेक्टर हेडक्वार्टर में जवानों के साथ मेस में खाना खाया और जवानों के साथ मुलाकात कर उनकी ड्यूटी और उनके परिवारों के बारे में जाना। अब उनकी यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
विज्ञापन
अभिनेता रामचरण ने जवानों के साथ सेल्फी भी ली। आरआरआर की बड़ी सफलता के बाद आजकल वह शंकर के निर्देशन में बनने वाली फिल्म आरसी-15 की अमृतसर में शूटिंग कर रहे हैं। इससे पहले उनकी पत्नी उपासना ने सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में नतमस्तक होकर गुरु घर के लंगर के लिए पांच लाख रुपये शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) को भेंट किए थे।
विज्ञापन
साउथ इंडिया के यह कलाकार अपने पिता चिरंजीवी के साथ निर्देशक कोराताला शिव की आचार्य में भी दिखाई देंगे। इस फिल्म में रामचरण को पवित्र भूमि के रक्षक के रूप में दिखाया गया है, जो पवित्र भूमि और एक दिव्य नदी के बीच एक कड़ी का काम करते हैं। बताते हैं कि पंजाब विशेषकर अमृतसर में उन्हें जो लोगों का प्यार मिला है, इससे वे बहुत प्रभावित हैं। अभिनेता राम चरण ने तस्वीरों को इंस्टग्राम पर साझा किया और लिखा कि बीएसएफ परिसर, खासा अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल की कहानियों, बलिदानों और समर्पण को सुनने के लिए प्रेरक दोपहर बिताई।
विज्ञापन