{"_id":"5fa2e5e48ebc3e9ba5301e70","slug":"accused-including-sukhraj-singh-sukha-ravinder-singh-gyanna-arrested-gangster-sukhraj-sukha-amritsar-news-pkl393168517","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगस्टर सुखराज सुक्खा ने करवाई थी कामरेज बलविंदर की हत्या, सुखराज सिंह सुक्खा, रविंदर सिंह ज्ञाना समेत 11 आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैंगस्टर सुखराज सुक्खा ने करवाई थी कामरेज बलविंदर की हत्या, सुखराज सिंह सुक्खा, रविंदर सिंह ज्ञाना समेत 11 आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
तरनतारन। आतंकवादियों का बहादुरी से मुकाबला करने वाले शौर्य चक्र विजेता बलविंदर सिंह संधू की हत्या गुरदासपुर के गैंगस्टर सुखराज सिंह सुक्खा ने कराई थी। सुक्खा के कहने पर गैंगस्टर सुख भिखारीवाल ने इस वारदात के लिए सुखदीप सिंह उर्फ भूरा और गुरजीत सिंह को चुना। इन बदमाशों ने 16 अक्तूबर को सुबह कामरेड बलविंदर सिंह गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में बुधवार को लुधियाना के सलेम टाबरी का रविंदर सिंह उर्फ रवि ढिल्लों और चांद भाटिया, जालंधर के करतारपुर का प्रभदीप सिंह उर्फ दीपा, गुरदासपुर के गांव नत्थूपुर का राजबीर सिंह, लुधियाना के न्यू जनकपुरी का अकाशदीप सिंह उर्फ अक्कू, बस्ती जोधेवाल का रवि कुमार, मनप्रीत सिंह, जोवनप्रीत सिंह, और गुरदासपुर के गांव खरल के रविंदर सिंह ज्ञाना व गांव लखनपाल के सुखराज सिंह सुक्खा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस सुक्खा, और ज्ञाना को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पूछताछ कर रही थी, लेकिन इनकी गिरफ्तारी बुधवार को दिखाई गई है।
गैंगस्टर सुखराज सिंह सुक्खा ने कामरेड की हत्या क्यों करवाई इसका अभी पता नहीं चल पाया है। इसके पीछे आतंकी कनेक्शन है या कोई और इससे पर्दा नहीं उठा है। वहीं अभी तक गैंगस्टर सुख भिखारीवाल, सुखदीप सिंह उर्फ भूरा और गुरजीत सिंह पुलिस के हाथ नहीं आए हैं। यह जानकारी फिरोजपुर रेंज के डीआईजी हरदयाल सिंह मान ने दी। उन्होंने बताया कि इन तीनों की तलाश की जा रही है। वारदात के 19 दिन बाद स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) के मुखिया डीआईजी हरदयाल सिंह मान ने बताया कि पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद कर ली है। आरोपियों ने बाइक का इंजन नंबर मिटाकर और टायर निकालकर उसे ब्यास दरिया में फेंक दिया था। कामरेड की हत्या किस रंजिश में की गई, यह साफ नहीं हो पाया है। डीआईजी ने बताया कि तीनों मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही इसका पता चल पाएगा। अब तक की जांच में पता चला है कि सुखदीप सिंह उर्फ भूरा और गुरजीत सिंह पहले गैंगस्टर ज्ञाना और सुक्खा के साथ किसी केस में जेल में रह चुके हैं।
पटियाला और फिरोजपुर जेल में रची गई थी हत्या की साजिश
कामरेड की हत्या की साजिश पटियाला और फिरोजपुर जेल में रची गई थी। पुलिस ने सबसे पहले गैंगस्टर सुखराज सिंह उर्फ सुक्खा और रविंदर सिंह ज्ञाना को पटियाला और फिरोजपुर जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पूछताछ की। ज्ञाना ने खुलासा किया कि सुक्खा ने गैंगस्टर सुख भिखारीवाल को कहकर कामरेड की हत्या करवाई है। इसके बाद पुलिस को पता चला कि वारदात के बाद बदमाश लुधियाना के सलेम टाबरी इलाके में छिपे थे। सुक्खा पर पहले से 14 और ज्ञाना पर 11 केस कई थानों में दर्ज हैं।
विज्ञापन
16 अक्तूबर को घर में घुसकर मारी थीं गोलियां
16 अक्तूबर को सुबह दो नकाबपोशों ने घर में घुसकर गोलियां मारकर बलविंदर की सिंह की हत्या कर दी थी। मुख्यमंत्री के आदेश पर एसआईटी का गठन किया गया था। 18 दिन की जांच बाद हत्या में गैंगस्टरों का हाथ सामने आया है। पूरे मामले की जांच डीआईजी हरदयाल सिंह मान, एसएसपी निंबाले, एसपी (आई) जगजीत सिंह वालिया ने की है।