फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Accident in Gurdaspur, mother died, son injured

ट्राले की चपेट में आने से मां की मौत, बेटा घायल

Sun, 18 Oct 2020 10:18 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
Accident in Gurdaspur, mother died, son injured
बुलेट बाइक पर सवार होकर किसी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे मां-बेटे को ट्राला चालक ने चपेट में ले लिया। जिससे मां की मौत हो गई, जबकि बेटे की हालत गंभीर है। पुलिस को दी जानकारी में महिला मनप्रीत कौर पत्नी गुरजिंदर सिंह निवासी गली नंबर-1 सुंदर नगर अमृतसर ने बताया कि शनिवार को उसका देवर सुखजिंदर व सास राजविंदर कौर बुलेट मोटरसाइकिल पर गांव सम्मूचक्क कुलियां किसी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। जब वह पंडोरी रोड स्थित राधा स्वामी भवन गुरदासपुर के पास पहुंचे तो सामने से आ रहे ट्राला चालक ने ट्राले के लापरवाही से चलाते हुए देवर व सास को चपेट में ले लिया। जिससे उनका देवर व सास गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

उन्हें सिविल अस्पताल गुरदासपुर लाया गया, जहां से उन्हें अमृतसर के लिए रेफर कर दिया। मगर अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उनकी सास ने दम तोड़ दिया। एएसआई अजय राजन ने बताया कि चालक ट्राले को छोड़कर फरार हो चुका है। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed