{"_id":"6293459e303ec1634f612ab2","slug":"aam-aadmi-party-mla-jeevan-jot-kaur-has-received-death-threats-through-internet-media","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar: आप विधायक जीवनजोत कौर को मिली जान से मारने की धमकी, सिद्धू-मजीठिया को हराकर जीता था चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar: आप विधायक जीवनजोत कौर को मिली जान से मारने की धमकी, सिद्धू-मजीठिया को हराकर जीता था चुनाव
Sun, 29 May 2022 03:36 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sun, 29 May 2022 03:36 PM IST
सार
जीवनजोत कौर उस समय सुर्खियों में आ गई थीं जब उन्होंने पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के पंजाब प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू और अकाली दल (बादल) के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को करारी मात दी थी।
विज्ञापन
आप विधायक जीवनजोत कौर।
- फोटो : twitter
विस्तार
आम आदमी पार्टी की विधायक जीवन जोत कौर को इंटरनेट मीडिया के जरिए जान से मारने की धमकी मिली है। आरोपी ने फेसबुक पर महिला विधायक के खिलाफ भद्दी शब्दावली का भी इस्तेमाल किया है। विधायक ने इस बाबत डीजीपी वीके भावरा और सीपी अरुणपाल सिंह को शिकायत की है।
विज्ञापन
प्राथमिक जांच के बाद पुलिस ने छेहरटा स्थित नारायणगढ़ के पैराडाइज कालोनी निवासी सिकंदर सिंह के खिलाफ आईटी एक्ट और जान से मारने की धमकियां देने के आरोप में थाना मकबूलपुरा में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस की साइबर शाखा आरोपी तक पहुंचने के लिए सिकंदर सिंह का खाका खंगाल रही है। सीपी ने दावा किया है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। महिला विधायक ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले उसे जानकारी मिली थी कि सिकंदर सिंह नाम के व्यक्ति ने अपनी फेसबुक पर आईडी बनाई है। आरोपी अपनी आईडी के जरिए उस पर भद्दी और अश्लील टिप्पणियां कर रहा है। उसकी कार्य शैली पर भी टिप्पणियां कर रहा है। उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई है। फिलहाल अभी यह पता नहीं लग सका है कि आरोपी किस पार्टी से संबंध रखता है।
विज्ञापन