फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   A woman fought with three robbers who entered her house in Amritsar

तीन लुटेरों पर भारी पड़ी महिला: लूट के इरादे से घर में घुसे शातिर, मंदौप कौर के आगे बदमाशों के हौसले पस्त

Tue, 01 Oct 2024 09:58 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 01 Oct 2024 09:58 PM IST
सार

अमृतसर के वेरका इलाके में महिला को घर में अकेली पाकर लूट की वारदात को अंजाम देने तीन शातिर आए, लेकिन महिला की हिम्मत व ताकत के आगे लुटेरों के हौसले पस्त हो गए। 

विज्ञापन
A woman fought with three robbers who entered her house in Amritsar
तीन लुटेरों के सामने अकेली महिला ने खोलने नहीं दिया दरवाजा। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पंजाब के अमृतसर में एक अकेली महिला तीन लुटेरों पर भारी पड़ गई। महिला ने जो हिम्मत दिखाई उसकी सब तारीफ कर रहे हैं। महिला मंदौप कौर के घर पर दिनदहाड़े तीन शातिर लूट के इरादे से घुस आए, लेकिन शातिरों के सामने मंदौप कौर दीवार बनकर खड़ी हो गई और बदमाश अपने मकसद में कामयाब नहीं हो पाए। आखिर में लुटेरों को भागना पड़ा। 

विज्ञापन


अमृतसर के वेरका इलाके में महिला को घर में अकेली पाकर लूट की वारदात को अंजाम देने तीन शातिर आए, लेकिन महिला की हिम्मत व ताकत के आगे लुटेरों के हौसले पस्त हो गए। 
विज्ञापन




महिला मंदौप कौर ने सूझबूझ का परिचय देते हुए खुद को और बच्चों को एक कमरे के अंदर बंद कर लिया। साथ ही लगातार शोर मचाती रही। इस कारण लुटेरे मौके से भाग निकलने को मजबूर हो गए। घटना महिला के घर लगे सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हो गई। वहीं इतनी देर में आस-पास के लोग भी एकत्रित हो गए और तुरंत पुलिस को सूचित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस शिकायत में वेरका स्टार एवेन्यू में रहती मंदौप कौर ने बताया कि उसके पति जगजीत सिंह का सोने का कारोबार है। रोजाना की तरह वह सुबह अपनी दुकान पर निकल जाते है। दोपहर करीब 3.30 बजे वह बच्चों के साथ घर अंदर मौजूद थी। इसी दौरान देखा कि तीन लुटेरों जोकि हथियारों से लैस थे, वह दीवार फांद कर अंदर घुस आए। इस पर वह तुरंत चौकस हो गई और कमरों को अंदर से बंद कर लिया। 

दरवाजे को खोलने नहीं दिया
इस घटना का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि तीन लुटेरे बाहर से दरवाजा खोलने के लिए जोर लगा रहे हैं। वहीं अंदर अकेली मंदौप कौर दरवाजे को बंद करने के लिए दम लगा रही है। महिला ने जैसे तैसे दरवाजे को बंद किया और तुरंत सोफे को दरवाजे के आगे सटक दिया, ताकि लुटेरे दरवाजा तोड़कर अंदर न घुस सके। लुटेरों ने दरवाजा खोलने की काफी कोशिश की, लेकिन लुटेरे दरवाजा नहीं तोड़ पाए। करीब दस से पंद्रह मिनट तक लुटेरों ने दरवाजा खोलने की कोशिश की। मगर वह सफल न हो पाए और भाग निकले। जब लुटेरे भाग गए तो तुरंत पति व आस-पास के लोगों को बुलाया।


क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी
पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने मामले में संज्ञान लेते हुए थाना प्रभारी को पुख्ता कार्रवाई करने के आदेश जारी किए। वहीं पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी के आधार पर लुटेरों की पहचान करवाने की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed