{"_id":"6ae4d46bd837c52e750d13a5","slug":"amritsar-police-arrest-8-suspects-recover-11-pistols-and-heroin-amritsar-news-c-59-1-asr1003-119994-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: अमृतसर पुलिस ने 8 आरोपी पकड़े, 11 पिस्तौल-हेरोइन बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar News: अमृतसर पुलिस ने 8 आरोपी पकड़े, 11 पिस्तौल-हेरोइन बरामद
Fri, 30 Oct 2026 11:01 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Updated Fri, 30 Oct 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
विदेशी हैंडलरों के संपर्क में थे आरोपी, आपराधिक तत्वों तक हथियार पहुंचाने की हो रही थी तैयारी
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। जिला शहरी पुलिस ने हथियारों और नशा तस्करी से जुड़े तीन नेटवर्क का खुलासा किया है। पुलिस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर 11 पिस्तौल, चार कारतूस और 2.293 किलो हेरोइन बरामद की है।
डीजीपी गौरव यादव ने शुक्रवार को बताया कि अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने यह कार्रवाई नशा तस्करी के खिलाफ अभियान के तहत की। शुरुआती जांच में पता चला कि आरोपी विदेश में बैठे हैंडलरों के संपर्क में थे। ये हैंडलर अवैध हथियारों की सप्लाई करवाकर उन्हें आपराधिक तत्वों तक पहुंचाने में मदद कर रहे थे।
गिरफ्तार आरोपियों में करनदीप सिंह उर्फ बब्बू, करन सिंह उर्फ वंश, करनदीप सिंह उर्फ करन, अंगराज सिंह उर्फ शैंकी, राहुल उर्फ शानी, मनप्रीत सिंह उर्फ करन, कपिल उर्फ पप्पल और निखिल गिल उर्फ साप शामिल हैं। अंगराज सिंह, कपिल और निखिल गिल का आपराधिक रिकॉर्ड है। उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
तीन अलग-अलग ऑपरेशन
पुलिस कमिश्नर हरमनबीर सिंह गिल ने बताया कि पहले ऑपरेशन में करनदीप सिंह उर्फ बब्बू को दो पिस्तौल के साथ पकड़ा गया। दूसरे ऑपरेशन में छह आरोपियों को सात पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया गया। तीसरे ऑपरेशन में करनदीप सिंह उर्फ करन को दो पिस्तौल और 2.293 किलो हेरोइन के साथ पकड़ा गया। बरामद हथियारों में ग्लॉक और बेरेटा जैसे विदेशी पिस्तौल भी शामिल हैं। पुलिस अब इस नेटवर्क की आगे की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।
- फोटो-- 3

- फोटो