फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   किसानों ने मांगों को लेकर एसडीएम बटाला को ज्ञापन सौंपा

किसानों ने मांगों को लेकर एसडीएम बटाला को ज्ञापन सौंपा

Tue, 21 Aug 2018 10:28 PM IST
Updated Tue, 21 Aug 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
किसानों ने मांगों को लेकर एसडीएम बटाला को ज्ञापन सौंपा
किसानों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंप उठाई मांगें
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बटाला। भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां की ओर से मांगों को लेकर जिला प्रधान लखविंद सिंह मंजियांवाली, दलजीत सिंह, कुलविंदर सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को एसडीएम बटाला रोहित गुप्ता को मांगपत्र सौंपा गया।
ब्लॉक प्रधान राम सिंह संधू ने बताया कि किसानों की आर्थिक हालत खराब होने के कारण किसान खुदकुशी कर रहे हैं। युवा बेरोजगारी व नशे के कारण परेशान हैं। वह मौत को गले लगा रहे हैं। उन्होंने मांग की कि पंजाब सरकार की ओर से तंदरुस्त पंजाब मुहिम शुरू की गई, लेकिन यह मुहिम तभी सफल होगी जब खेतीबाड़ी और हेल्थ विभाग सख्ती से कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन

बाजार में मानवीय सेहत को नुकसान पहुंचाने वाले जहर को धड़ल्ले से बेचा जा रहा है। धान पर डालने के लिए पेस्टीसाइड खाद वाली दुकानों पर किसानों को बेची जा रही है। खेतीबाड़ी विभाग मूक दर्शक बना हुआ है। पंजाब में सहायक व्यवसाय के तौर पर डेयरी फार्म जो किसानों ने खोले थे, वह भी फेल हो चुके हैं। जिसकी वजह से लागत खर्चे बढ़ चुके हैं और दूध का बाजार में मूल्य पानी से कम मिल रहा है। नकली दूध की भरमार जोरों पर है। जब तक सरकार नकली दूध बनने को नहीं रोक सकती तब तक सहायक व्यवसाय नहीं चल सकता। नकली दूध बनाने वालों को सख्त सजाएं दी जाएं और उनकी प्रॉपर्टी जब्त की जाए। आने वाले महीनों में धान की पराली को जलाने वाले किसानों पर पर्चे दर्ज किए जाएं। उनकी मांगें न पूरी हुईं तो किसानों की ओर से पराली जलाना मजबूरी होगी। मौके पर कश्मीर सिंह, काबल सिंह, बलविंदर सिंह, हरदीप सिंह, सरबजीत सिंह, जरनैल सिंह, सुखदेव सिंह, हरभजन सिंह, निशान सिंह, दिलबाग सिंह उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो- 21जीडीआरबीटीएलपी03
कैप्शन- एसडीएम बटाला को ज्ञापन सौंपते हुये किसान।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed