फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   लितर सरकारी प्राईमरी स्कूल बना पंजाब का पहला पैंन मेकिंग सैंटर

लितर सरकारी प्राईमरी स्कूल बना पंजाब का पहला पैंन मेकिंग सैंटर

Thu, 08 Mar 2018 10:37 PM IST
Updated Thu, 08 Mar 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
लितर सरकारी प्राईमरी स्कूल बना पंजाब का पहला पैंन मेकिंग सैंटर
लितर सरकारी प्राइमरी स्कूल बना सूबे का पहला पैन मेकिंग सेंटर
विज्ञापन

विशेष जरूरतों वाले बच्चों खुद तैयार करते हैं पैन, मोमबत्तियां और सामान
अमर उजाला ब्यूरो
गुरदासपुर।
जिले में विशेष जरूरतों वाले बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित और विशेष अवसर उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। स्पेशल रिसोर्स सेंटर सरकारी प्राइमरी स्कूल लितर बटाला और अलग-अलग प्राइमरी स्कूलों में विशेष जरूरतों वाले बच्चों को विशेष अवसर प्रदान किए जा रहे हैं। यह बच्चे शिक्षा, खेल, हाथों से तैयार करने वाली वस्तुएं और सांस्कृतिक गतिविधियों में बड़ी उपलब्धियां प्राप्त कर रहे हैं। जिला शिक्षा अधिकारी (प) सलविंदर सिंह समरा ने बताया कि जिले में कुल 3900 विशेष जरूरतों वाले बच्चों को आगे बढ़ने के अवसर प्रदान किए जा रहे हैं। इन बच्चों की हर सुविधाओं पर विशेष ध्यान रखा जाता है।

उन्होंने बताया कि जिलाधीश ऐसे बच्चों को विशेष अवसर उपलब्ध करवा रहे हैं। डीसी के निर्देश पर बुधवार को स्थानीय स्पेशल रिसोर्स सेंटर प्राथमिक स्कूल लितर में 40 विशेष जरूरतों वाले बच्चे पढ़ते हैं। उन्होंने बताया कि पंजाब में पहला ऐसा सेंटर है, जहां पर बच्चों की ओर से खुद पैन, मोमबत्तियां, शगुन के लिफाफे, साधारण लिफाफे और कच्चे मैटीरियल से खिलौने तैयार किए जाते हैं। उन्होंने बताया कि जिले में कुल 3900 विशेष जरूरतों वाले बच्चे हैं। सरकारी प्राइमरी स्कूल लितर, धर्मपुरा कालोनी बटाला और अलग-अलग स्कूलों में सेंटर स्थापित हैं। यहां पर कुल 12 स्पेशल अध्यापक हैं। एक स्पेशल एजुकेटर और 120 वालंटियर काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि विशेष जरूरतों वाले बच्चों की सहायता के लिए जिले की समाजसेवी लोग और संस्थाएं भी अपना सहयोग दे रही हैं। इनमें सविंदर सिंह गिल, सुखजिंदरा ग्रुप आफ इंस्टीट्यूट, मोहित महाजन, गोल्डन इंस्टीट्यूट से, बलविंदर सिंह भल्ला क्रिस्टल फार्म, सुरजीत सिंह लाडी एमडी गुरु तेग बहादुर इंटरनेशनल स्कूल, कल्याणपुर और कुलजीत सिंह एमडी माता गुजरी पब्लिक स्कूल अमीपुर शामिल हैं। इस दौरान अमरीक सिंह, सतपाल, ज्योति बाला, मनजिंदर कौर, वरुण शर्मा, अरुणा, मनदीप कौर और पूनम जीत कौर मौजूद थी।
विज्ञापन


07जीडीआर1- मोमबत्तिया बनाते स्कूल के विघा र्थी।
07जीडीआर2- अपने बनाए पैन दिखाते स्कूल के विघार्थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed