{"_id":"5c9fa0dcbdec22141e223874","slug":"61553965276-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक के घर के बाहर दिया किसानों ने धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक के घर के बाहर दिया किसानों ने धरना
विज्ञापन
किसानों ने विधायक के घर के बाहर दिया धरना
गुरदासपुर। 29 मार्च से शुरू किए गए संघर्ष के तहत शनिवार को दूसरे दिन भी किसानों ने जेल भरो आंदोलन जारी रखा। किसानों ने पूरे शहर में रोष मार्च निकालते हुए पंजाब और केंद्र सरकार मुर्दाबाद के जोरदार नारे लगाए। इसके बाद किसानों ने गुरदासपुर हलके के विधायक के निवास स्थान के समक्ष धरना लगा दिया। धरने का नेतृत्व जोन सचिव और शीश सिंह सुल्तानी कर रहे थे।
सुल्तानी ने संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र की मोदी और पंजाब की कैप्टन सरकार द्वारा किसान विरोधी फैसले लिए जा रहे हैं। किसान आत्महत्या करने को मजबूर हैं। किसान नेताओं ने मांग की कि डॉ. स्वामीनाथन कमीशन की रिपोर्ट मुताबिक किसानों को भाव दिए जाए। इस मौके पर सुखविंदर सिंह, सुच्चा सिंह, महिंदर सिंह, राम मूर्ति, अनोख सिंह, सुखदेव सिंह आदि अन्य किसान उपस्थित थे।