फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   600 grams of gold recovered from a young man who returned from Dubai

दुबई से लौटे युवक से 600 ग्राम सोना बरामद

Fri, 01 Oct 2021 10:03 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 10:03 PM IST
विज्ञापन
600 grams of gold recovered from a young man who returned from Dubai
अमृतसर। दुबई से भारत लौटे युवक से कस्टम अधिकारियों ने श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट 600 ग्राम सोना पकड़ा है। दुबई से लाए गए सोने की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 30 लाख रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन

दुबई से गैर कानूनी तौर पर सोना तस्करी करने वाले युवक की पहचान पंजाब के सरहिंद जिला के गांव दहलीज कलां के रहने वाले अमृतपाल सिंह के रूप में बताई गई है। कस्टम अधिकारियों ने सोना अपनेे कब्जे में लेने के बाद उसे हिरासत में लेकर उसके खिलाफ कस्टम एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कस्टम से मिली जानकारी के मुताबिक अधिकारियों को सूचना थी कि दुबई से आने वाली इंडिगो की फ्लाइट से एक यात्री तस्करी के उद्देश्य से गैरकानूनी तौर पर अपने साथ सोना ला रहा है। एयरपोर्ट पर मुस्तैद कस्टम अधिकारी अलर्ट हो गए और दुबई से भारत पहुंची फ्लाइट से आए यात्रियों की गहन जांच की, लेकिन किसी के पास से भी कोई एतराज योग्य चीज नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद कस्टम अधिकारियों ने संदेह के आधार पर सरहिंद निवासी यात्री अमृतपाल सिंह को अन्य यात्रियों से अलग कर दिया। इसकी पहले तलाशी ली जा चुकी थी, तो अधिकारियों ने उसके द्वारा पहने जूते और पैंट की बेल्ट उतरवा कर जांच की तो पाया कि यह यात्री अपनी बेल्ट का बकल सोने का बनवा कर लाया था ताकि कस्टम अधिकारियों को इस पर कोई शक न हो।

बेल्ट के बकल का वजन करवाए जाने के बाद पता चला कि वह दुबई से गैर कानूनी तौर पर 600 ग्राम सोना लाया था। कस्टम अधिकारियों ने सोने को कब्जे में लेने के बाद आरोपी के खिलाफ कस्टम एक्ट के तहत कार्रवाई कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed