फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   550 Prakash Parv: Nagar kirtan in Amritsar And Sultanpur lodhi

550वें प्रकाश पर्व पर खालसाई जयकारों से गूंजी गुरुनगरी, निकाला गया भव्य नगर कीर्तन

Tue, 12 Nov 2019 01:18 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर/सुल्तानपुर लोधी (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर/सुल्तानपुर लोधी (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 12 Nov 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
550 Prakash Parv: Nagar kirtan in Amritsar And Sultanpur lodhi
नगर कीर्तन - फोटो : अमर उजाला

श्री गुरु नानक देव के 550वें प्रकाश पर्व को समर्पित एक अलौकिक नगर कीर्तन श्री अकाल तख्त साहिब से सजाया गया। नगर कीर्तन के शुरू होने से पहले श्री अकाल तख्त से अरदास की गई। पंज प्यारों की अगुवाई में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की छत्रछाया में निकाले गए इस नगर कीर्तन में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी को सुनहरी पालकी में सुशोभित किया गया। 

विज्ञापन


श्री हरमंदिर साहिब के मुख्य ग्रंथी ज्ञानी जगतार सिंह श्री अकाल तख्त साहिब से श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पावन स्वरूप को शीश में उठा कर पालकी साहिब तक ले गए। चंवर साहिब की सेवा श्री अकाल तख्त के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी गुरबचन सिंह ने निभाई। श्री हरमंदिर साहिब की परिक्रमा में नगर कीर्तन के स्वागत के लिए खड़े श्रद्धालुओं ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी पर फूलों की बारिश की।
विज्ञापन


श्रद्धालुओं ने बोले सो निहाल सत श्री अकाल के जयघोष लगाकर वातावरण को खालसाई रंग में रंग दिया। शबदी जत्थों ने श्री गुरुनानक देव जी द्वारा रचित बाणी गाकर संगत को गुरु चरणों के साथ जोड़ा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

550 Prakash Parv: Nagar kirtan in Amritsar And Sultanpur lodhi

नगर कीर्तन में गुरु नगरी के कई स्कूलों के विद्यार्थी शामिल हुए। बैंड व अन्य परंपरागत ड्रेस के साथ शामिल हुए इन स्कूली बच्चों ने नगर कीर्तन के रूट में सतनाम वाहेगुरु का जाप किया। नगर कीर्तन में शामिल गतका पार्टियों ने सिख मार्शल आर्ट्स के करतब दिखाए।

नगर कीर्तन श्री दरबार साहिब की परिक्रमा करने के बाद गुरुद्वारा श्री मंजी साहिब से प्राचीन शहर के बाजारों से होता हुआ देर शाम श्री अकाल तख्त साहिब में संपन्न हुआ। नगर कीर्तन के रास्ते में सभा सोसाइटियों व कई संस्थाओं द्वारा लंगर का प्रबंध किया गया था।

बाबा नानक का फलसफा घर-घर पहुंचाया जाएगा: जत्थेदार 
इस अवसर पर श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने कहा कि दुनिया भर में श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के समागम मनाए जा रहे हैं। श्री गुरु नानक देव जी के पावन अस्थान श्री ननकाना साहिब में भी समागम बड़े स्तर पर मनाए जा रहे हैं। संगत श्री गुरु नानक देव जी द्वारा रचित बाणी का पाठ कर रही है।

जरूरत है कि गुरु नानक देव जी के उपदेशों को सुना जाए। श्री अकाल तख्त श्री गुरु नानक देव जी के फलसफे का दुनिया भर में प्रचार करने के लिए एक अभियान छेड़ेगा। गैर सिखों में भी गुरुबाणी का प्रचार हो इसके प्रयास किए जाएंगे। आने वाला एक साल श्री गुरु नानक के फलसफे के प्रचार को समर्पित होगा।

सतनाम वाहेगुरु के जयकारों के बीच निकाला भव्य नगर कीर्तन

श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के अवसर पर श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की छत्रछाया और पंज प्यारों के नेतृत्व में एसजीपीसी की ओर से सोमवार को गुरुद्वारा श्री संतघाट साहिब से गुरुद्वारा श्री बेर साहिब तक विशाल नगर कीर्तन सजाया गया। गुरुद्वारा श्री बेर साहिब के ग्रंथी भाई हरजिंदर सिंह ने अरदास की। एसजीपीसी के मुख्य सचिव डॉ. रूप सिंह ने फूलों से सजी सुंदर बस में सजाई सुनहरी पालकी साहिब के अंदर श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पावन स्वरूप को सुशोभित किया। 

नगर कीर्तन के शुभारंभ से पहले तख्त श्री पटना साहिब के जत्थेदार सिंह साहिब ज्ञानी रणजीत सिंह गौहर, एसजीपीसी की पूर्व प्रधान बीबी जागीर कौर, जरनैल सिंह डोगरांवाला, बीबी गुरप्रीत कौर रूही, सरवन सिंह कुलार और भाई महिंदर सिंह निष्काम सेवा जत्था बर्मिंघम की तरफ से पंज प्यारे और निशानची सिंहों को गुरु बख्शीश सिरोपा भेंट किए गए। नगर कीर्तन पर पुष्प वर्षा की गई। नगर कीर्तन के गुरुद्वारा श्री बेर साहिब में पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। 

इस मौके पर एसजीपीसी के गुरबचन सिंह करमूवाला, भाई मनजीत सिंह, अमरीक सिंह कोटशमीर, भाई गुरचरन सिंह गरेवाल, अवतार सिंह वणवाला, भाई राजिंदर सिंह मेहता, भाई अमरजीत सिंह चावला, अमरीक सिंह, बलदेव सिंह, खुशविंदर सिंह भाटिया, सुखवरश सिंह पन्नू, बीबी गुरप्रीत कौर रूही, सरवन सिंह कुलार, इंजी. स्वर्ण सिंह, अधिक सचिव सुखदेव सिंह भूराकोहना, महिंदर सिंह आहली, उप सचिव सकत्तर सिंह, कुलविंदर सिंह रमदास, गुरुद्वारा श्री बेर साहिब के मैनेजर सतनाम सिंह, जरनैल सिंह, श्री दरबार साहिब के उप मैनेजर सुखराज सिंह समेत विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों का स्टाफ, विद्यार्थियों और संगत मौजूद थी। इस दौरान लोक इंसाफ पार्टी के सुप्रीमो सिमरजीत सिंह बैंस ने अपने पदाधिकारियों के साथ नगर कीर्तन के आगे-आगे सड़कों के दोनों ओर चूना छिड़ककर सेवा निभाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed