फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   अजीत मेमोरियल क्रिकेट क्लब ने केआईसीसी को दो विकेट से हराया

अजीत मेमोरियल क्रिकेट क्लब ने केआईसीसी को दो विकेट से हराया

Sun, 24 Mar 2019 09:35 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Sun, 24 Mar 2019 09:35 PM IST
विज्ञापन
अजीत मेमोरियल क्रिकेट क्लब ने केआईसीसी को दो विकेट से हराया
अजीत मेमोरियल क्रिकेट क्लब बना विजेता
विज्ञापन

अमनदीप प्रीमियर लीग शुरू, परमवीर को चुना मैन ऑफ द मैच
दूसरे मैच में मेजबान एसीए ने एचसीए को 23 रन से दी मात
अमर उजाला ब्यूरो
अमृतसर। गुरु नगरी के प्रतिष्ठित ‘अमनदीप प्रीमियर लीग’ का पहला मैच लुधियाना की केआईसीसी और गुरुग्राम की अजीत मेमोरियल क्रिकेट क्लब के बीच हुआ। तारा वाला पुल के नजदीक स्थित अमनदीप क्रिकेट एकेडमी की ग्राउंड में हुए इस मैच में केआईसीसी टीम के कप्तान तलविंदर सिंह की शानदार बैटिंग की बदौलत निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान में 157 रन बनाए। अजीत मेमोरियल क्रिकेट क्लब की शुरुआत खराब रही। इस टीम के शिवम सिंह व परमजीत ने टीम को संभाला। दोनों खिलाड़ियों ने केआईसीसी टीम के गेंदबाजों की धुनाई करनी शुरू कर दी। परमवीर ने चार चौकों व चार छक्कों की बदौलत 42 गेंदों में 55 रन बनाए। अजीत मेमोरियल क्रिकेट क्लब की टीम ने अंतिम ओवर की अंतिम गेंद पर मैच दो विकेट से जीत लिया। परमवीर को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच में उन्होंने 55 स्कोर के साथ चार विकेट भी चटकाए।

दूसरा मैच मेजबान अमनदीप क्रिकेट एकेडमी और हरियाणा क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया। एसीए टीम की शुरूआत बढ़िया नहीं रही। उसके प्रमुख बल्लेबाज बिना कोई बड़ा स्कोर खड़ा किए पैवेलियन लौट गए। एसीए की गिरती हुई पारी को ललित यादव और अभिनव शर्मा ने संभाला। जिन्होंने क्रमश: 59 और 41 रनों की पारी खेली। एसीए ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट गवां कर 156 रन बनाए। 157 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी एचसीए की टीम के मोहित कल्याण के 27 और दीपक पूनिया के 36 रनों की सहायता से कुछ सम्मानजनक स्कोर बना। पूरी टीम 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 133 रन ही बना सकी। इस प्रकार एसीए ने यह मैच 23 रनों से जीत लिया। इस मैच में मैन ऑफ द मैच ललित यादव को दिया गया। जिसने 40 गेंदों पर 3 चौकों और 5 छक्कों की मदद से शानदार 59 रन बनाए ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed