फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   कूड़े के ढेर से तंग आये लोगों ने सड़क के बीच रस्सियां बांध कर रास्ता बंद किया

कूड़े के ढेर से तंग आये लोगों ने सड़क के बीच रस्सियां बांध कर रास्ता बंद किया

Sat, 30 Mar 2019 10:34 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Sat, 30 Mar 2019 10:34 PM IST
विज्ञापन
कूड़े के ढेर से तंग आये लोगों ने सड़क के बीच रस्सियां बांध कर रास्ता बंद किया
गंदगी से परेशान लोगों बंद किया रास्ता
विज्ञापन

एक घंटे के प्रदर्शन के बाद नगर काउंसिल कर्मियों ने उठाया कूड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला। अंबेडकर चौक के पास लोगों और दुकानदारों ने एक हफ्ते से कूड़ा न उठाए जाने के विरोध में नगर काउंसिल के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। शनिवार को गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने चौक के दोनों तरफ रस्सियां बांधकर रास्ता बंद कर दिया। वहीं, प्रदर्शन को देखते हुए करीब एक घंटे के भीतर ही नगर काउंसिल के कर्मचारी सारा कूड़ा उठाकर वहां से ले गए। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने रस्सियां खोलकर पहले की तरह यातायात शुरू करवा दिया।

गौरतलब है कि जहां कूड़ा लगा है उसके करीब 20 कदमों की दूरी पर महर्षि वाल्मीकि का मंदिर और पास ही एक धार्मिक आश्रम है। इस संबंध में मोहल्ला वासी डॉक्टर राजन भाटिया, सुरिंदर महाजन, रूप लाल, हंस राज, टीना, गोला, मदन लाल ने बताया कि एक हफ्ते से नगर काउंसिल की ओर से इलाके के सारे कूड़े को यहां इकट्ठा किया जा रहा है। जिस जगह काउंसिल ने कूड़ा लगाया हुआ है वहां रोजाना मंदिर में सुबह-शाम श्रद्धालु जाते हैं। इसके अलावा इस सड़क से कई लोग गुजरते हैं। उन्हें कूड़े के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मोहल्ला वासी और स्थानीय दुकानदार कई बार नगर काउंसिल के अधिकारियों को यहां से कूड़ा उठाने की गुहार लगा चुके हैं लेकिन यहां से कूड़ा नहीं उठाया जा रहा था। अब जब उन्होंने संघर्ष किया है तो नगर काउंसिल कर्मी यहां से कूड़ा उठाने आ गए हैं। मोहल्ला वासियों ने कहा कि यहां से कूड़ा उठने के बाद नगर काउंसिल ईओ ने उन्हें आश्वासन दिया है कि आगे से यहां कूड़ा नहीं लगाया जाएगा। नगर काउंसिल सुपरिंटेंडेंट निर्मल सिंह ने बताया कि प्रदर्शन के बाद वह और इंस्पेक्टर हरिंदर सिंह मौके पर गए थे। उन्होंने वहां से कूड़ा उठवा दिया है। यह कूड़ा इसलिए ज्यादा हो गया था क्योंकि इसके पास ही एक सड़क बनाई जा रही है।
विज्ञापन


फोटो- 30जीडीआरबीटीएलपी01
कैप्शन- बटाला के कपूरी गेट के बाहर अंबेडकर चौंक पर सड़क पर दोनों ओर रस्सियां बांध कर प्रदर्शन करते हुये लोग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed