फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   एसबीआईएस ने राजीव क्रिकेट टीम को मात दी

एसबीआईएस ने राजीव क्रिकेट टीम को मात दी

Wed, 06 Dec 2017 10:50 PM IST
Updated Wed, 06 Dec 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
एसबीआईएस ने राजीव क्रिकेट टीम को मात दी
एसबीआईएस ने राजीव क्रिकेट टीम को हराया
विज्ञापन

ग्रीनलैंड क्लब के क्रिसमस क्रिकेट कप का चौथा दिन
चार विकेट लेने वाले अंकुश बने मैन ऑफ द मैच
पठानकोट।
ग्रीनलैंड क्रिकेट क्लब की ओर से करवाए जा रहे 39वें क्रिसमस क्रिकेट कप के चौथे दिन मैच आजीवन प्रधान इंद्रजीत गुप्ता की अगुवाई में खेले गए। मैच में एसबीआईएस क्रिकेट अकादमी की टीम ने राजीव क्रिकेट टीम जालंधर को शिकस्त दी। एसएचओ अवतार सिंह ने खुद बल्लेबाजी करके मैच का शुभारंभ किया।

पहला मैच एसबीआईएस क्रिकेट अकादमी और राजीव क्रिकेट टीम जालंधर के बीच खेला गया। इसमें एसबीआईएस की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। एसबीआईएस का यह फैसला सही साबित हुआ और विरोधी टीम मात्र 97 रनों पर ही सिमट गई। जवाब में उतरी एसबीआईएस की टीम ने आठ विकेट के नुकसान पर 98 रनों का लक्ष्य प्राप्त कर लिया। इस तरह राजीव क्रिकेट टीम जालंधर को एसबीआईएस की टीम ने दो विकेट से मात दी। चार ओवरों में 16 रन देकर 4 विकेट लेने वाले एसबीआईएस के गेंदबाज अंकुश को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच में अंपायर की भूमिका रमेश तलवार और राकेश गोरी ने निभाई। थाना डिवीजन नं. 1 के प्रभारी अवतार सिंह और ट्रैफिक पुलिस के इंस्पेक्टर दविंदर कुमार मुख्य रूप से शामिल हुए। चेयरमैन डा. गुरबख्श चौधरी विशेष रूप से पहुंचे। इस दौरान एएसआई संजीव कुमार, देवराज सल्गोत्रा, अजय मेहता, केवल शर्मा, तरसेम धीमान, प्रदीप, शशि पाल, भंवरशील, अरविंदर मुन्ना मौजूद थे।
विज्ञापन


फोटो -8- पठानकोट में ग्रीनलैंड क्लब के कप में मैच शुरू करवाते एसएचओ।
फोटो -8- पठानकोट में क्रिसमस कप में बल्ले पर हाथ आजमाते एसएचओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed