फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   3 arrested with half kilo heroin and 14 lakh drug money

Amritsar News: आधा किलो हेरोइन और 14 लाख ड्रग मनी सहित 3 गिरफ्तार

Wed, 25 Oct 2023 04:51 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Oct 2023 04:51 PM IST
विज्ञापन
3 arrested with half kilo heroin and 14 lakh drug money
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरदासपुर। दीनानगर की पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार करके 520 ग्राम हेरोइन और 14 लाख 38 हजार 550 रुपए की ड्रग मनी बरामद की। यह पैसे जम्मू निवासी जगतुत उर्फ जंतून उर्फ मुसलमान गुज्जर को हेरोइन बेचकर लाए जा रहे थे। उसे भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
एसएसपी हरीश दयामा ने बताया कि पुलिस ने नशे पर नकेल डालने के चलते लगातार चेकिंग अभियान छेड़ा हुआ है। दशहरे वाले दिन भी नेशनल हाईवे शूगर मिल पनियाड़ के पास एसआई सुरजीत सिंह ने नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान उन्होंने एक गाड़ी वर्ना जो पठानकोट से आ रही थी, को संदेह के आधार पर रोका गया।
विज्ञापन

गाड़ी में परगट सिंह उर्फ पग्गा निवासी पंडोरी रण सिंह झब्बाल, तरनतारन और राजबीर सिंह उर्फ मोटा निवासी महिमा पंडोरी, चाटीविंड, अमृतसर सवार थे। गाड़ी की चेकिंग की गई और कार के डैश बोर्ड में बने एक गुप्त खाने में एक पारदर्शी लिफाफे में से 520 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इसी तरह कार की पिछली सीट पर लिफाफे में पुलिस को 14 लाख 38 हजार 550 रुपये बरामद हुए। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि यह पैसे जगतुत उर्फ जंतून उर्फ मुसलमान गुज्जर निवासी जम्मू नाम के व्यक्ति से हेरोइन बेचकर लेकर आए है, जिन्हें बाद में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दीनानगर पुलिस ने इस संबंधी प्रगट सिंह, राजबीर सिंह और जगतूत के खिलाफ मामला दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed