{"_id":"5b0445ab4f1c1bdf408b6fb2","slug":"21527006635-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव सियूंटी के पास अमरूदों का बाग जला, मालिक ने की पुलिस से शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव सियूंटी के पास अमरूदों का बाग जला, मालिक ने की पुलिस से शिकायत
Updated Tue, 22 May 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गांव सियूंटी के पास अमरूदों का बाग जला
मालिक ने की पुलिस से शिकायत, कार्रवाई की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट।
शहर के निकटवर्ती गांव सियूंटी के पास गेहूं की नाड़ को लगाई आग की चपेट में चार एकड़ में फैला अमरूदों का बाग आने से बाग जलकर तबाह हो गया। फलदार वृक्षों के साथ ही बाग में स्थित झोपड़ी भी जल गई। बाग के मालिक कार्तिक वडैहरा पुत्र सुखदेव वडैहरा ने इसके खिलाफ आग लगाने वाले पास की जमीन के मालिक और उसके भाइयों के खिलाफ थाना शाहपुरकंडी में शिकायत की। कार्तिक वडैहरा ने शिकायत में कहा कि पास की जमीन के मालिक और उसके भाईयों की ओर से अपनी जमीन पर आग लगाई हुई थी लेकिन उनसे आग कंट्रोल नहीं हुई तथा उनके बाग तक आग पहुंच गई। बाग तक आग पहुंचने से अमरूदों के फलदार वृक्ष जले ही साथ ही में बाग में स्थित झोंपड़ी भी जल गई। उन्होंने कहा कि इससे उनका लगभग पांच लाख से ज्यादा का नुकसान हुआ है। कार्तिक वडैहरा ने पुलिस विभाग से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए उन्हें इंसाफ दिलाने की अपील की।
फोटो 07, जलकर राख हुई झोंपड़ी व जले अमरूदों का बगीचा।