फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   205 Indians deported from America Plane will land at Amritsar airport

अमेरिका से 104 भारतीय डिपोर्ट: अमृतसर पहुंचा विमान, गृह मंत्रालय और अमेरिकी अधिकारियों के बीच होगी मीटिंग

Wed, 05 Feb 2025 03:55 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 05 Feb 2025 03:55 PM IST
सार

अमेरिका का राष्ट्रपति बनते ही डोनाल्ड ट्रंप ने एलान किया था कि यूएसए में अवैध ताैर पर रह रहे लोगों को देश से बाहर किया जाएगा। इसी कड़ी में भारतीयों को लेकर अमेरिकन आर्मी का जहाज आज अमृतसर पहुंचा।

विज्ञापन
205 Indians deported from America Plane will land at Amritsar airport
अमृतसर में लैंड हुई फ्लाइट - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिका के राष्ट्रपति बनते ही डोनाल्ड ट्रंप की ओर से अवैध तरीके से रह रहे लोगों पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इसी के तहत अमेरिका से डिपोर्ट किए गए 104 भारतीयों को लेकर आया विमान श्री गुरु रामदास इंटरनेशनल एयरपोर्ट अमृतसर पर लैंड हुआ। 

विज्ञापन


विज्ञापन

एविएशन क्लब में होम अफेयर मंत्रालय और अमेरिकी अधिकारियों के बीच होगी मीटिंग

अमेरिका से डिपोर्ट होकर आ रहे भारतीयों की फ्लाइट सीधे एविएशन क्लब में लैंड करवाई जा रही है। यहां पर अमेरिका से आ रहे अधिकारियों व मिनिस्ट्री ऑफ होम अफेयर्स के अधिकारियों के बीच मीटिंग होगी। इस मीटिंग में अवैध तरीके से इस तरह जाने वाले लोगों को रोकने पर बातचीत होगी। इस दौरान डिपोर्ट होकर आ रहे सभी लोगों को मिनिस्ट्री आफ होम अफेयर के अधिकारियों के हवाले कर दिया जाएगा। इसके बाद सभी लोगों को दस्तावेज चेक करने के बाद घरों को रवाना कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन




अमेरिका स्थित भारतीय दूतावास द्वारा निर्वासित किए जाने वाले भारतीयों की सूची के अनुसार, सूची में पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा, गुजरात, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश के 104 भारतीय नागरिक हैं।इनमें गुजरात के 33, पंजाब के 30, यूपी के तीन, हरियाणा के 33, चंडीगढ़ के दो और महाराष्ट्र के तीन लोग शामिल हैं।  निर्वासित किये जा रहे भारतीयों में 18 वर्ष से कम आयु के 12 बच्चे और लगभग 24 महिलाएं शामिल हैं। 

अमेरिका से डिपोर्ट किए जा रहे लोगों में जालंधर के चार युवक शामिल हैं। इनमें जसकरण सिंह निवासी सलारपुर, पलवीर सिंह निवासी जालंधर कैंट, सुखदीप निवासी लल्लियन जालंधर और दविंदरजीत निवासी लांड्रा जालंधर शामिल हैं। वहीं कपूरथला के छह युवक का नाम भी लिस्ट में शामिल है।

इसके बाद जिला प्रशासन की ओर से इन सभी भारतीय को डिटेन किया जाएगा। एयरपोर्ट पर इनके दस्तावेज की जांच करने के बाद इन सभी को इनके घरों की तरफ रवाना कर दिया जाएगा।

Trending Videos

अमेरिकन आर्मी का जहाज आएगा अमृतसर

अमेरिका आर्मी का एक जहाज सी-17 ने मंगलवार को अमेरिका के सैन एंटोनियो से अमृतसर एयरपोर्ट के लिए उड़ान भर चुका है। इसमें कुल 104 भारतीय लोग सवार है। इन्हें अभी कुछ दिन पहले ही अमेरिका की पुलिस की ओर से गिरफ्तार किया गया था। भारतीय समय के मुताबिक यह जहाज बुधवार सुबह करीब नौ बजे एयरपोर्ट पर लैंड करेगा। इसके बाद सभी लोगों की इमीग्रेशन जांच होगी। इसके साथ ही यह भी संदेह है कि बहुत सारे ऐसे भी लोग हो सकते है, जिनके खिलाफ पंजाब के विभिन्न शहरों में अपराधिक केस दर्ज हैं। ऐसे में उन लोगों की भी पहचान कर मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

डाैंकी लगाकर गए थे युवक

जितने भी लोगों को अब अमेरिका की ओर से वापिस भेजा जा रहा है। वह सभी एजेंटों के जरिये डौंकी लगवाकर जाते हैं। इस तरह एजेंट प्रति व्यक्ति 35 से 40 लाख रुपये लेते हैं। इन सभी लोगों को मैक्सिको, पनामा आदि के जंगलों के जरिये अमेरिका में गैर-कानूनी तरीके से प्रवेश करवाया जाता है। यहां तक बहुत सारे ऐसे भी लोग होते हैं जो अमेरिका तक पहुंच ही नहीं पाते और जंगलों में भूख-प्यास के मारे दम तोड़ देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed