{"_id":"5a773cfc4f1c1b9f268b839c","slug":"201517763836-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अच्छी रैंकिंग के लिए सोशल मीडिया का सहारा ले रहा निगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अच्छी रैंकिंग के लिए सोशल मीडिया का सहारा ले रहा निगम
Updated Sun, 04 Feb 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेहतर रैंकिंग के लिए सोशल मीडिया का सहारा ले रहा निगम
व्हाट्सएप-फेसबुक पर नगर निगम मांग रहा शहरवासियों से सहयोग
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट।
केंद्र सरकार की ओर से करवाए जा रहे स्वच्छता सर्वेक्षण 2018 में बीते साल से बेहतर रैंकिंग पाने के लिए नगर निगम जुट चुका है। एक ओर निगम खुद कंपोस्ट पिट जैसी हाईटेक तकनीकें सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए अपना रहा है। वहीं निगम लोगों को जागरूक करते हुए सर्वे में सहयोग देने की अपील भी कर रहा है।
निगम के अफसर और कर्मचारी सोशल मीडिया पर लोगों तक सर्वे की जानकारी और सर्वे में सहयोग देने का संदेश खूब तेजी से पहुंचा रहे हैं। व्हाट्सएप और फेसबुक पर हर दिन पोस्ट कर नगर निगम लोगों को जागरूक कर रहा है। नगर निगम के हेल्थ अधिकारी एनके सिंह ने बताया कि पंजाब म्यूनिसिपल इन्फ्रास्ट्रक्चर कारपोरेशन (पीएमआईडीसी) की एक विशेष टीम शहर में लोगों को जागरूक करने के लिए आ चुकी है। यह टीम जहां अपनी निगरानी में शहर में कंपोस्ट पिट लगवा रही है, वहीं लोगों को सफाई के प्रति जागरूक भी कर रही है। उन्होंने कहा कि नगर निगम की एक विशेष टीम भी सफाई अभियान पखवाड़ा शुरू कर चुकी है। इस विशेष टीम में जहां सफाई कर्मचारी भी शामिल हैं, वहीं इंजीनियरिंग ब्रांच के कर्मी भी शामिल किए गए हैं। नगर निगम ने सोशल मीडिया पर भी कोई कसर नहीं छोड़ी है। सोशल मीडिया पर नगर निगम लोगों को संदेश देकर स्वच्छता सर्वेक्षण में सहयोग देने की अपील कर रहा है।