{"_id":"5a26cbdb4f1c1b74698bffc8","slug":"181512491995-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केसीसी इलेवन ने सिंधू इलेवन को 11 रनों से मात दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केसीसी इलेवन ने सिंधू इलेवन को 11 रनों से मात दी
Updated Tue, 05 Dec 2017 10:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केसीसी इलेवन ने सिंधू इलेवन को दी मात
ग्रीनलैंड क्लब का क्रिसमस क्रिकेट कप का तीसरा दिन
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट।
ग्रीनलैंड क्रिकेट क्लब की ओर से करवाए जा रहे 39वें क्रिसमस क्रिकेट कप के तीसरे दिन मंगलवार को प्रधान इंदरजीत गुप्ता की अगुवाई में एक मैच खेला गया। यह केसीसी-इलेवन और सिंधू-इलेवन के बीच खेला गया। इसे केसीसी इलेवन ने 11 रनों से जीत लिया। क्रिसमस कप के तीसरे दिन जेई विशाल नंदा बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए। वहीं चेयरमैन डॉ. गुरबख्श चौधरी विशेष रूप से पहुंचे। सबसे पहले अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय किया। इसके बाद मैच शुरू किया गया। वहीं मुख्यातिथि विशाल नंदा ने 11 हजार रुपये क्लब को भेंट किए।
इस दौरान केसीसी और सिंधू इलेवन के बीच मैच खेला गया। इसमें केसीसी इलेवन की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। केसीसी-इलेवन का यह फैसला सही साबित हुआ। टीम 163 रनों का शानदार स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 20 ओवरों में खड़ा किया। इसके जवाब में उतरी सिंधू इलेवन की टीम 20 ओवरों में 8 विकेट पर 152 रनों ही बना सकी। इस तरह यह मैच केसीसी-इलेवन ने 11 रनों से जीत लिया। मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। इसमें केसीसी के बल्लेबाज मिंटा के ऑल राउंडर प्रदर्शन करने पर उसे मैन आफ द मैच दिया गया। मिंटा ने 39 रन और 2 विकेट हासिल किए। मैच में अंपायरों की भूमिका संजय सरीन और अनिश मांटा ने निभाई। इस मौके पर केवल शर्मा, तरसेम धीमान, विनोद डोगरा, मोनू एडविन, शशि पाल, पारस पुरी, प्रीतम सैनी और आरएल सोढ़ी मौजूद थे।
फोटो -8- पठानकोट में ग्रीनलैंड क्रिकेट क्लब के क्रिसमस कप में मुख्यातिथि खिलाडिय़ो से पिरिचय करते हुए।