{"_id":"5b058ec44f1c1b5c798b5f29","slug":"171527090884-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाईल तलाशी अभियान के तहत स्कूल बैग से निकली एयर पिस्टल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाईल तलाशी अभियान के तहत स्कूल बैग से निकली एयर पिस्टल
Updated Wed, 23 May 2018 09:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूल में बच्चे के बैग से निकली एयर पिस्टल
गुरदासपुर। सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल दीनानगर में एक बच्चे के स्कूल बैग से एयर पिस्टल मिलने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पूछताछ के बाद बच्चे को छोड़ दिया।
प्रिंसिपल जसकरण सिंह काहलों ने बताया है कि स्कूल में विद्यार्थियों के मोबाइल लाने पर पाबंदी है। तलाशी अभियान के तहत 11वीं व 12वीं कक्षा में जांच की गई। अध्यापिका ने 4-5 विद्यार्थियों को अलग टोली में बातें करते देखा। मोबाइल होने का संदेह होने पर अध्यापिका ने एक विद्यार्थी के स्कूल बैग की तलाशी ली। बैग से एयर पिस्टल मिली। इस पर अध्यापिका ने पिसिपल को यह बात बताई। पुलिस को स्कूल में एयर पिस्टल बरामद होने बारे पता चलने पर वह 4 विद्यार्थियों को थाने ले गई। थाना दीनानगर प्रभारी कुलविंदर सिंह ने बताया एयर पिस्टल बच्चे के चाचा की है। पूछताछ में बच्चे ने बताया कि वह फोटो खिंचाने और दोस्तों के दिखाने के लिए लाया था। कानून के अनुसार कोई मामला नहीं बनता है। अभिभावकों को चेतावनी देकर बच्चे को छोड़ दिया गया है।