फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   आऊोसोर्स कर्मचारियों को बिना शर्त रेगुलर करे पावरकॉम-राम

आऊोसोर्स कर्मचारियों को बिना शर्त रेगुलर करे पावरकॉम-राम

Thu, 23 Aug 2018 10:28 PM IST
Updated Thu, 23 Aug 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
आऊोसोर्स कर्मचारियों को बिना शर्त रेगुलर करे पावरकॉम-राम
आउटसोर्स कर्मचारियों को बिना शर्त रेगुलर करे पावरकॉम
विज्ञापन

-टेक्निकल सर्विस यूनियन पावरकॉम ने ढांगू रोड पावर हाउस के सामने की गेट रैली

अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। टेक्निकल सर्विस यूनियन पावरकॉम की ज्वाइंट फोरम पंजाब के फैसले के मुताबिक शहरी मंडल पठानकोट व सब-मंडल पठानकोट की ओर से प्रधान राम सिंह व नसीब सिंह की अध्यक्षता में अपनी मांगों को लेकर गैट रैली की गई। इस अवसर पर शहरी मंडल सचिव युवराज ने बताया कि पावरकॉम मैनेजमेंट के साथ लगातार बैठकें हो रही हैं और सहमति के बावजूद अभी तक उन्हें कुछ हासिल नही हुआ है। उन्होंने कहा कि यूनियन की मांग है कि ठेके पर भर्ती किए कर्मचारियों को पक्का किया जाए, पे-कमीशन को जल्द से जल्द लागू किया जाए, ठेकेदारी सिस्टम बंद करके कार्य विभाग के कर्मचारियों से करवाया जाए, कर्मचारियों की भर्ती की जाए, ताकि लोगों को बढ़िया सुविधाएं मिल सकें, 23 वर्षों का स्केल बिना शर्तों के लागू किया जाए, ग्रेड पे-रिवाइज किया जाए, जमा किया डीए जारी किया जाए, विभाग की खस्ता हालत को सुधारा जाए। उन्होंने कहा कि अगर उनकी मांगों को लागू नहीं किया गया को 29 अगस्त को पटियाला हेड आफिस में धरना दिया जाएगा और कर्मचारियों द्वारा वर्क-टू-रूल जारी रखा जाएगा। इस अवसर पर सब-मंडल सचिव रविदास, सुरजीत सिंह, विक्रमजीत शर्मा, तिलकराज सैनी, करतार सिंह, सुखदेव राज, प्रदीप कुमार, नेक राम, कैशियर सुरिन्द्र सिंह, ओम प्रकाश, प्रताप सिंह और फौजा सिंह गिल उपस्थित थे।

फोटो:-5-रोष जताते टेक्नीकल सर्विस यूनियन पावरकॉम के पदाधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed