फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   सैन्य पृष्ठ भूमि व देश सेवा के जज्बे ने सुखजिंदर को बनाया लेफ्टीनेंट

सैन्य पृष्ठ भूमि व देश सेवा के जज्बे ने सुखजिंदर को बनाया लेफ्टीनेंट

Sat, 23 Jun 2018 09:39 PM IST
Updated Sat, 23 Jun 2018 09:39 PM IST
विज्ञापन
सैन्य पृष्ठ भूमि व देश सेवा के जज्बे ने सुखजिंदर को बनाया लेफ्टीनेंट
देश सेवा के जज्बे ने सुखजिंदर को बनाया लेफ्टीनेंट
विज्ञापन

शहीद सैनिक परिवार सुरक्षा परिषद ने ‘गौरव सम्मान’ से किया सम्मानित
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। शहीद सैनिक परिवार सुरक्षा परिषद ने तारागढ़ मोड़ स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में परिषद के महासचिव कुंवर रविंद्र सिंह विक्की की अध्यक्षता में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें 22 वर्षीय सुखजिंद सिंह को सेना में लेफ्टीनेंट बनने पर सम्मानित किया गया। स्थानीय कृष्ण नगर कैंप निवासी लेफ्टिनेंट सुखजिंदर ने परिषद के सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके पिता सूबेदार सुरिंदर सिंह कुछ समय पहले ही सेवा निवृत्त हुए हैं। घर में सैन्य माहौल होने के कारण बचपन में जब वह पिता को यूनिफार्म देखते तो उनके मन में भी सेना में अफसर बनने की लालसा हिलोरे लेने लगी। इसी लक्ष्य को सामने रखकर उसने 2012 में मैट्रिक के बाद चंडीगढ़ में सेना में अफसर बनने की कोचिंग लेनी शुरू की। अपनी अथाह मेहनत व लगन से अकेडमी में वह पहले स्कालरशिप होल्डर बने। जिसके लिए उन्हें बेस्ट कैडेट का सम्मान भी मिला। सुखजिंदर ने बताया कि 2014 में उसने प्रथम प्रयास में ही एनडीए की परीक्षा पास कर खड़कबासला (पुणे) में प्रवेश किया। तीन साल की ट्रेनिंग के बाद 2017 में देहरादून में अंतिम ट्रेनिंग के लिए पहुंचे और 9 जून 2018 को वहां से पासिंग आउट से होकर सेना की 3 जैक राइफल यूनिट जो आजकल जम्मू कश्मीर में तैनात है, में बतौर लेफ्टीनेंट की नियुक्ति हुई है। उन्होंने कहा कि इस सपने को साकार करने में उनके दादा रत्न सिंह जो दो बार पार्षद रह चुके हैं, दादी बलबीर कौर, पिता सूबेदार सुरिंदर सिंह, माता पूर्व पार्षद कुलबीर कौर का सहयोग व आशीर्वाद रहा है। बेटे के लेफ्टीनेंट बनने की उपलब्धि से गदगद माता कुलबीर कौर ने बताया कि सुखजिंदर उनका एक इकलौता बेटा है तथा एक छोटी बेटी सिमरनजीत जोकि बी.एड कर रही है। उनके बेटे ने लेफ्टीनेंट बनकर अपने परिवार की सैन्य पृष्ठ भूमि की गरिमा को बरकरार रख सारे परिवार व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। जिस पर हमें गर्व है, ईश्वर हर मां को ऐसा बेटा दे। वहीं परिषद के महासचिव कुंवर रविंदर सिंह विक्की ने कहा कि जीवन में किसी भी मंजिल पहुंचने के लिए लक्ष्य निर्धारित करना अवश्यक है तथा मेहनत की सीढ़ी से हर मंजिल को हासिल किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के युवाओं को सुखजिंदर की मेहनत व लगन से प्रेरणा लेनी चाहिए, क्योंकि वर्तमान में युवा नशे के दलदल में फंसकर जीवन बर्बाद कर रहे हैं। इस लिए युवाओं को चाहिए नशे से दूर रहकर देश सेवा के लिए अपने अंदर सेना में भर्ती होने का सपना पाले। इस अवसर पर जिला एनआरआई सभा के प्रधान एनेपी सिंह, चीफ मैनेजर जेपी थापा, आरबीओ पठानकोट की चीफ मैनेजर ऊषा बरियाल, सूबेदार मेजर एमएल शर्मा, कैप्टन सुखदेव सिंह, महारणा प्रताप यूथ क्लब सम्मूचक्क के प्रधान ठाकुर बाबू राम, सरपंच कुलदीप सिंह, सरपंच स्वर्ण सिंह, नायब सूबेदार हीरा लाल, ठाकुर सुरिंदर सिंह, दीपक कुमार मीना, प्रोमिला, अकुल कुमार, रुपा श्री महापात्रा, कुलदीप कुमार उपस्थित थे।


फोटो 02, नवनियुक्त लेफ्टीनेंट सुखजिंदर सिंह को गौरव सम्मान से सम्मानित करते हुए कुंवर रविंदर विक्की, चीफ मैनेजर जेपी थापा, एनपी सिंह व अन्य।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed