{"_id":"5d2376448ebc3e6cd666cb7e","slug":"156260509718-amritsar-news178","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच सदस्यीय कमेटी का जल्द गठन करे एसजीपीसी :जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच सदस्यीय कमेटी का जल्द गठन करे एसजीपीसी :जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमृतसर। श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के अवसर पर धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजन पर पंजाब सरकार और एसजीपीसी के बीच समन्वय स्थापित करने के लिए गठित की जाने वाली पांच सदस्यीय कमेटी की सोमवार को भी घोषणा नहीं हो सकी। श्री अकाल तख्त साहिब के सचिवालय में आयोजित एक बैठक के बाद जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने कहा कि इस कमेटी के गठन के लिए शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को आदेश दे दिए गए हैं। इस आदेश में एसजीपीसी से कहा गया है कि धार्मिक समारोह के आयोजन में अपने वरिष्ठ सदस्यों की ड्यूटी लगाए। पंजाब सरकार भारत सरकार के साथ तालमेल कर सभी प्रबंधों की रूपरेखा तैयार करे। मंत्री सुखविंदर सिंह रंधावा की तरफ से श्री अकाल तख्त साहिब को लिखे पत्र में एसजीपीसी प्रधान की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाने पर जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने कहा कि रंधावा का पत्र पढ़ लिया गया है। इसलिए भाई लौंगोवाल को जल्द कमेटी गठन के निर्देश दिए गए हैं। जब तक तालमेल नहीं होगा, इस तरह की आशंका पैदा होती रहेगी।
पंजाब सरकार द्वारा अकाल तख्त को पत्र लिखना दुर्भाग्यपूर्ण
दिल्ली कमेटी के अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा ने मीडिया से बातचीत में सुखजिंदर सिंह रंधावा द्वारा श्री अकाल तख्त साहिब को लिखे पत्र की निंदा की है। उन्होंने कहा कि प्रकाश पर्व को लेकर कांग्रेस की करनी कथनी में अंतर है। यह पहली बार है कि लोगों की चुनी सरकार धार्मिक समारोह का प्रबंध करेगी। इस बार दिल्ली कमेटी पाकिस्तान नगर कीर्तन लेकर जाएगी। प्रकाश पर्व के सभी समारोह दिल्ली कमेटी व पटना साहिब कमेटी मिलकर मनाएगी। सोमवार की बैठक में शामिल हुए गणमान्य नेताओं ने इस कमेटी के गठन के बारे में अपने सुझाव दिए हैं। जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह के साथ प्रकाश पर्व की तैयारियों को लेकर बैठक करने के लिए आए संत समाज ने भी एकजुट होकर समारोह आयोजन करने की मांग की है।