फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   डॉ सिद्धू ने निगम व सरकार पर साधा निशाना

डॉ सिद्धू ने निगम व सरकार पर साधा निशाना

Mon, 08 Jul 2019 10:25 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2019 10:25 PM IST
विज्ञापन
डॉ सिद्धू ने निगम व सरकार पर साधा निशाना
अमृतसर। लोकसभा चुनाव के बाद से ही अपने विधानसभा क्षेत्र से दूरी बनाए मंत्री नवजोत सिद्धू के हलके के विकास के कामों की जिम्मेदारी एक बार फिर उनकी पत्नी डॉ. नवजोत सिद्धू ने संभाल ली है। सोमवार सुबह बस स्टैंड चौक से पिंगलवाड़ा तक उनकी पत्नी डॉ. नवजोत सिद्धू ने सफाई अभियान चलाया। इस अभियान में सिद्धू समर्थक सभी पार्षद मौजूद थे।
विज्ञापन

इस सफाई अभियान के बाद डॉ. सिद्धू ने कहा कि दो वर्ष पहले (जब सिद्धू स्थानीय निकाय मंत्री थे) तब शहर में कितने सफाई कर्मी काम करते है, उसकी सूची मांगी गई थी। कुल सफाई कर्मचारियों में 70 फीसदी कर्मचारी सेंट्रल हलके (मंत्री ओम प्रकाश सोनी का हलका) में काम कर रहे हैं। उन्हें अपने हलके में सफाई व सीवेरज का काम करवाने के लिए सफाई सेवक नहीं मिल रहे हैं। शहर के सभी वार्डों में बांट-बांट कर सफाई सेवकों की ड्यूटी लगाई जाए। इस दौरान उन्होंने नवजोत सिद्धू के बारे में कोई भी टिप्पणी करने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन

सिद्धू ने कहा कि अब हर सोमवार को सफाई अभियान चलाया जाएगा। इस मौके पर पार्षद राजेश मदान, जरनैल भुल्लर, नवदीप हुंदल, मास्टर हरपाल, जसविंदर सिंह, राजिनर सैनी, अमरबीर गिल, दमनदीप सिंह, गिरीश शर्मा, जतिंदर भाटिया, अमीर सिंह घुली, निर्मल निम्मा, शालिंदर शेली, बब्ला, संदीप सरीन, तेजिंदर बावा, मास्टर कुलदीप, नरिंदर लाडी और सलाहकार संदीप शर्मा उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed