फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   गुरुद्वारा साहिब की प्रधानगी को लेकर मारपीट, उतरी प गड़िया

गुरुद्वारा साहिब की प्रधानगी को लेकर मारपीट, उतरी प गड़िया

Mon, 25 Mar 2019 10:31 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Mon, 25 Mar 2019 10:31 PM IST
विज्ञापन
गुरुद्वारा साहिब की प्रधानगी को लेकर मारपीट, उतरी प गड़िया
गुरुद्वारा साहिब की प्रधानगी की रंजिश में मारपीट, उतरी पगड़ियां
विज्ञापन

दो के खिलाफ मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
गुरदासपुर। थाना पुराना शाला के गांव नवां बहादुर में गुरुद्वारा साहिब की प्रधानगी को लेकर सिख परिवारों के दो गुटों में लंबे समय से तनाव चल रहा था जो सोमवार को हाथापाई में बदल गया। इस दौरान दोनों गुटों ने गुरुद्वारा साहिब के परिसर में एक दूसरे की पगड़ियां तक उछाल दी। सरपंच हरभजन सिंह और उसके साथी परमजीत सिंह, महिंदर सिंह, गुरजीत सिंह, जसवंत सिंह और गुरदेव सिंह ने बताया कि गुरुद्वारा में सुबह माथा टेकने के बाद जब वह लौट रहे थे तो उनके गांव के लोगों मलकीत सिंह व सुरिंदर सिंह ने गुरुद्वारा सिंह सभा, नवां पिंड बहादुर की प्रधानगी व पुरानी रंजिश को लेकर झगड़ा शुरू कर दिया। इस दौरान दूसरे गुट ने सरपंच हरभजन सिंह की झगड़े के दौरान पगड़ी उछाल दी। वहीं दूसरे गुट के नंबरदार मलकीत सिंह और पंच सुरिंदर सिंह का कहना है कि सरपंच के साथियों ने उन पर हमला किया। जिससे वह घायल हो गया। सरपंच के साथियों बलवीर सिंह, परमिंदर सिंह, गुरदेव सिंह, दलीप सिंह ने उनके साथ हाथापाई करने के साथ साथ गाली गलौज की है। इस संबंध में थाना प्रभारी राम सिंह का कहना है कि जांच में सामने आया कि सरपंच हरभजन सिंह की पगड़ी मलकीत सिंह और सुरिंदर सिंह ने उतारी है। हरभजन सिंह के बयान पर दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed