{"_id":"5c3f5abdbdec227353189cad","slug":"141547655869-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉरिडोर के निर्माण के लिये जमीन की निशानदेही का काम हुआ शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉरिडोर के निर्माण के लिये जमीन की निशानदेही का काम हुआ शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कॉरिडोर निर्माण के लिए जमीन की निशानदेही
करतारपुर कॉरिडोर के निर्माण कार्य के लिये बीएसएफ और सिविल प्रशासन की बैठक हुई
अमर उजाला ब्यूरो
डेरा बाबा नानक (बटाला)। डेरा बाबा नानक के स्थानीय प्रशासन की ओर से श्री करतारपुर कॉरिडोर के निर्माण कार्य को लेकर तैयारियां तेज कर दी गईं है। इसी सिलसले में बुधवार को डेरा बाबा नानक की भारत-पाकिस्तान सीमा पर बने दर्शन स्थल पर कॉरिडोर की तैयारियों संबंधी अहम बैठक हुई। इस बैठक में डेरा बाबा नानक के एसडीएम अशोक कुमार शर्मा और बीएसएफ के आईजी महिपाल यादव की हाजरी में कॉरिडोर निर्माण संबंधी की जा रही तैयारियों पर विशेष चर्चा की गई।
मीटिंग के बाद डेरा बाबा नानक के एसडीएम अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि रेविन्यू विभाग के पटवारियों ने अब तक भारत-पाक सीमा पर बने दर्शन स्थल तक आने वाली सड़कों की निशानदेही की जा रही है, ताकि जमीन सरकार की तरफ से अधिग्रहण किया जा सके। जमीन की निशानदेही के लिये लाल झंडियां भी लगाई जा रही है। एसडीएम ने बताया कि विभाग की ओर से जो जमीन अधिग्रहीत की जानी है, उसके साथ खसरा नंबर आदि की रिपोर्ट तैयार करके सरकार को भेज दी जायेगी।
इसके अलावा लांघे के निर्माण के दौरान बीएसएफ के दफ्तर, कस्टम की इमारत, इमीग्रेशन के दफ्तर भी तैयार किये जाएंगे। इनके निर्माण के लिये 70 किले जमीन की जरूरत पड़ेगी। एसडीएम ने बताया कि मीटिंग के दौरान बीएसएसफ के अधिकारियों ने भी अपने सुझाव दिए हैं। उन्होंने बताया कि करतारपुर लांघे के निर्माण का काम तेजी से चल रहा है और जल्द ही इसका नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा। इस मौके पर बीएसएफ के डीआईजी राजेश शर्मा,नायब तहसीलदार जनक राज, टू आई सी नीरज कुमार आदि उपस्थित थे।